क्राइम

दहेज के लिए शादी के मात्र 5 महीने बाद प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल में फोन कर बताया और फिर…

दुर्गा पूजा के बीच बिहार के गोपालगंज जिले से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां दहेजलोभी ससुरालवालों ने शादी के मात्र पांच महीने बाद ही गर्भवती विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

2 min read
Man Killed His Pregnant Wife for Dowry after five month of marriage in Bihar

इस समय पूरे देश में नवरात्रि की धूम है। मां दुर्गा की पूजा हर घर में की जा रही है। माना जाता है कि सभी महिलाओं में मां का रूप होता है। लेकिन मां दुर्गा की पूजा के बीच बिहार के एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के मात्र पांच महीने बाद एक प्रेग्नेंट महिला को उसके पति और ससुरालवालों ने पीट-पीटकर मार डाला। यह शर्मनाक घटना बिहार के गोपालगंज जिले की है।

विवाहिता की हत्या नवमी की रात की गई। खुद पति ने महिला की हत्या की बात ससुरालवालों को फोनकर बताया और उसके बाद पूरे परिवार फरार हो गया। जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले के नगर थाना के कोन्हवा गांव में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। मंगलवर देर रात करीब 12 बजे आरोपी पति ने अपने ससुराल फोन किया और मौत की जानकारी दी। मृतका की पहचान सोनी देवी के रूप में हुई है।


सोनी के परिजनों ने बताया कि मई 2022 में बेटी की शादी कोन्हवा निवासी राधेश्याम साह के बेटे बिजेंद्र साह से की थी। शादी के समय परिवार ने अपनी हैसियत के हिसाब से जेवर, सामान और शादी का खर्च भी दिया था। लेकिन दहेजलोभी पति और ससुरालवालों की भूख उसके बाद भी खत्म नहीं हुई। वो लोग शादी के कुछ ही दिनों बाद से सोनी को प्रताड़ित करने लगे।


इस बीच सोनी प्रेग्नेंट हो गई। मंगलवार रात पति और ससुरालवालों ने मिलकर सोनी को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद पति और ससुराल के अन्य लोग फरार हो गए। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छनबीन शुरू कर दी। पुलिस ने फिलहाल सास को गिरफ्तार किया है। फरार पति की खोजबीन की जा रही है।


सोनी के पिता जादोपुर थाना के बाबू विशुनपुर गांव निवासी दूधनाथ साह ने बताया कि हमने अपनी हैसियत के हिसाब से लड़के वालों को सब कुछ दिया था। लेकिन शादी के बाद दहेज के रूप में डेढ़ लाख और नगद की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। सोनी को मायके में बात करने से दूर रखने के लिए के लिए मोबाइल फोन तक छीन लिया था। हम सभी लोग दुर्गा पूजा में जुटे थे, तभी नवमी की रात दामाद ने फोन कर सोनी की मौत की जानकारी दी।

Published on:
05 Oct 2022 06:05 pm
Also Read
View All