क्राइम

बेंगलुरुः बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा

बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने एक मनोविक्षिप्त युवक पर हमला कर दिया। व्हाइटफील्ड क्षेत्र के पास स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को वहां पर देखा और उन्हें लगा कि यह बच्चों का अपहरण करने आया है।

2 min read
बेंगलुरुः बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने मनोविक्षिप्त युवक को पेड़ से बांधकर पीटा

बेंगलुरु। बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने एक मनोविक्षिप्त युवक पर हमला कर दिया। व्हाइटफील्ड क्षेत्र के पास स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को वहां पर देखा और उन्हें लगा कि यह बच्चों का अपहरण करने आया है। यह व्यक्ति उड़ीसा का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि लोगों ने इस व्यक्ति को रस्सी के जरिये पेड़ से बांध दिया और फिर उसकी पिटाई की।

ये भी पढ़ें

मध्य प्रदेश : बच्चा चोरी की अफवाह में महिला को पीट पीटकर मार डाला, 12 गिरफ्तार

इतना ही नहीं पिटाई के दौरान भीड़ में से किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि स्थानीय लोगों द्वारा उस व्यक्ति को बांधकर उसके सिर में मारा जा रहा है और थप्पड़ मारे जा रहे हैं। वीडियो में सुनाई भी देता है कि कोई व्यक्ति इस मनोविक्षिप्त से हिंदी में पूछता है कि तुम अपना पहचान पत्र दिखाओ। वहीं, एक अन्य व्यक्ति कहता है कि यह शख्स नाटक कर रहा है।

जब पेड़ में बंधे इस व्यक्ति की पिटाई हो रही होती है, तो वहां खड़ा एक व्यक्ति मुस्कुराता नजर आता है। हालांकि बाद में पुलिस इसस युवक को छुड़ाती है। इसके बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज होने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि बेंगलुरु में भीड़ द्वारा व्यक्ति के ऊपर हमले की यह घटना करीब दो माह पहले कर्नाटक के बिदार में हुई ऐसी ही घटना के बाद सामने आई है। कर्नाटक के बिदार में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप पर फैली बच्चे के अपहरण की अफवाह के बाद 32 वर्षीय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर भीड़ ने हमला बोल दिया था और फिर उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था।

जुलाई में केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सोशल मीडिया पर फैली बच्चा अपहरण की अफवाहों के बाद भीड़ द्वारा की जाने हमले की घटनाओं को जांचने की बात कही थी। बता दें कि दक्षिण भारत में बीते कुछ माह में बच्चा चोरी की सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के बाद भीड़ द्वारा हमला किए जाने की घटनाएं बढ़ी हैं।

ये भी पढ़ें

सोनभद्र में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने महिला को पीट-पाटकर मार डाला

Published on:
07 Sept 2018 10:22 am
Also Read
View All