
सोनभद्र में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने महिला को पीट-पाटकर मार डाला
सोनभद्र. लगातार देश भर में सामने आ रहे माब लिचिंग के मामले ने पूरे देश को परेशानी में डाल दिया है। दो दिन पहले ही अभी सदन में इसे लेकर हुई लंबी बहस के बाद भी जहां राजस्थान में अकबर नाम के व्यक्ति को भीड़ ने पीटकर मार डा तो वहीं यूपी के सोनभद्र में भी भीड़ द्ववारा एक महिला को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने के सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भीड़ ने महिला को बच्चा चोर समझ कर इस कदर पीटा को उसकी मौत हो गई। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है।
बतादें कि ये घटना सोनभद्र के सिंगरौली इलाके की है। जहां रात में तकरीबन नौ बजे एक महिला किसी परिवार के घर के सामने से गुजर रही थी। अज्ञात महिला को देख लोगों को शक हुआ कि ये महिला बच्चा चोरी करने के लिए आई है। अफवाहों का बाजार गरम हुआ और भीड़ ने उस महिला को घेर कर हमला बोल दिया।
हमले के दौरान महिला चिखती-चिल्लाती रही। मदद की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। लोग पीटते रहे। महिला खुद को निर्दोष बताती रही। लेकिन इस भीड़ ने उसे तब तक मारा जब तक महिला की मौत नहीं हो गई। इस घटना ने पूरे जिले को ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश को शर्मसार करके रख दिया है।
महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने शव को गांव के बाहर गहरे गहरे नाले में फेंक दिया। शव दिखने किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दिया तो शुक्रवार को शव पुलिस को मिला पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई से मौत सामने आया।
पुलिस की छानबीन में पता चला कि गुरुवार की रात महिला की हत्या की गई थी। पुलिस ने शुरूआती जांच में पिटाई से मौत की पुष्टि की है। सिंगरौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में दो गांवों के छह लोगों को चिह्नित किया गया है। जल्द ही लोगों की गिरफ्तारी की जायेगी।
Published on:
22 Jul 2018 11:02 pm
बड़ी खबरें
View Allसोनभद्र
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
