क्राइम

Mohali MMS Leak: अब छात्राओं को विदेशी नंबरों के जरिए मिल रही धमकी- मुंह खोला तो वीडियो कर दूंगा वायरल

Mohali MMS Leak: मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में MMS कांड को लेकर छात्रों ने धरना प्रदर्शन तो थम गया है, लेकिन छात्राओं की मुश्किलें अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ लड़कियों को विदेशी नंबरों के जरिए धमकी भरे कॉल आ रहे हैं।  
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2022, 12:29 PM IST
mohali-mms-leak-chandigarh-university-now-girl-students-are-getting-threats-through-foreign-numbers-said-if-i-open-mouth-i-will-make-the-video-viral.jpg
Mohali MMS leak Chandigarh University Now girl students are getting threats through foreign numbers said - if I open mouth, I will make the video viral

Mohali MMS Leak: पंजाब के मोहाली में स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 60 से अधिक लड़कियों के MMS वीडियो वायरल होने को लेकर जांच चल रही है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही 24 सितंबर तक यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया गया है, जिसके बाद कुछ छात्र अपने घरों के लिए निकलते दिखाई दिए। वहीं इस मामले की जांच करने के लिए SIT गठित की गई है। इसके बाद भी छात्राओं की की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली कुछ लड़कियों को कनाडा से कॉल आ रहे हैं।

इन कॉल्स में लड़कियों को युवक चुप रहने के लिए बोल रहा है। इसके साथ ही वह धमकी दे रहा है कि यदि उन्होंने कुछ भी बोला तो वह लड़कियों की वीडियो वायरल कर देगा। छात्राओं की ओर से +1 (204) 819-9002 विदेशी नंबर भी शेयर किया गया है, जिससे उन्हें धमकी भरे कॉल आ रहे हैं।

पुलिस और मीडिया के सामने आने से बच रही छात्राएं
बताया जा रहा है कि जिन छात्राओं को धमकी भरे कॉल आ रहे हैं वह बहुत परेशान हैं। इसके साथ ही ये छात्राएं पुलिस और मीडिया के सामने आने से बच रही हैं। अब तक इस मामले में यूनिवर्सिटी ने जांच करते हुए 2 हॉस्टल वार्डन को सस्पेंड कर दिया है। वहीं SIT के साथ ही चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भी इस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: एक कॉल से खुला था चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के MMS कांड का राज, एक्शन में दो राज्यों की पुलिस

जांच के लिए भेजा जाएगा आरोपी छात्रा का मोबाइल: SSP
मोहाली के SSP विवेक सोनी ने बताया है कि आरोपी छात्रा का मोबाइल जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कई छात्राओं का वीडियो बना कर लीक किए जाने की अफवाह है। वहीं छात्रा के आत्महत्या की कोशिश की खबरों को भी उन्होंने खरिज कर दिया।

यह भी पढ़ें: MMS कांड पर सीएम मान ने दिए हाई लेवल जांच के आदेश, छात्रों से की अपील

Published on: