31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में MMS कांड: सीएम मान ने दिए हाई लेवल जांच के आदेश, छात्रों से की अपील

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 60 छात्रों के कथित आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के मामले में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हाई लेवल जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही पंजाब पुलिस व प्रशासन ने किसी भी अफवाह पर भरोसा न करने की अपील की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 18 Sep 2022, 3:57 PM IST

High-level inquiry ordered by Punjab CM Bhagwant Mann on Chandigarh University matter

High-level inquiry ordered by Punjab CM Bhagwant Mann on Chandigarh University matter

पंजाब स्थित मोहाली में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में तब हड़कंप मच गया जब ये खबर फैली कि एक छात्रा ने कथित तौर 60 लड़कियों का नहाते वक्त वीडियो बनाया है। इस मामले के सामने आने के बाद राज्य व स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और जांच शुरू कर दी। एक तरफ पंजाब पुलिस ने दावा किया है कि वीडियो केवल आरोपी छात्रा की है तो दूसरी तरफ पंजाब के सीएम ने सभी से अपील की है कि वो किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। इस मामले में राज्य सरकार ने हाई लेवल की जांच के आदेश दिए हैं।


सीएम मान ने ट्वीट कर लिखा, "चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की घटना सुनकर दुख हुआ...हमारी बेटियां हमारी शान हैं...घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं..जो भी दोषी होगा सख्त कार्रवाई करेंगे..."

सीएम मान ने कहा, "मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं...मैं आप सब से अपील करता हूं कि अफवाहों से बचें..."


वहीं, इस मामले पर पंजाब के SSP विवेक शील सोनी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि "हम मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। अब तक की जांच में जो सामने आया है उसके मुताबिक जो वीडियो है वो सिर्फ उस छात्र की अपनी है और किसी की नहीं है। न ही छात्रों ने खुद बताया है कि उसने किसी और की वीडियो बनाई है। इसके अलावा जो इक्विपमेंट्स है उन्हें कस्टडी में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।"

उन्होंने जानकारी दी कि 'इस मामले में खुद छात्रा के अलावा किसी और का कोई वीडियो नहीं है। ये झूठ फैलाया गया है कि अन्य लड़कियों का वीडियो भी रिकार्ड कर वायरल किया गया है। छात्रा को हमने गिरफ्तार कर लिया है और FIR भी दर्ज कर ली है।'


चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने भी अफवाहों की सच्चाई को सामने रखा है। दरअसल, इस मामले के सामने आने के बाद से ये अफवाह फैल गई कि यूनिवर्सिटी की 7 लड़कियों ने खुदखुशी की करने की कोशिश की है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इसपर यूनिवर्सिटी ने दावा किया है कि इनमें कोई वास्तविकता नहीं है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी प्रबंधक ने ये भी कहा है कि आरोपी छात्रा के अलावा और किसी का कोई वीडियो नहीं पाया गया है। लड़की ने वो वीडियो अपने बॉयफ्रेंड को शेयर किया था।

यह भी पढ़े- 60 लड़कियों का नहाते हुए MMS वायरल, 8 ने की सुसाइड की कोशिश, यूनिवर्सिटी में मचा बवाल

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय