क्राइम

CCTV में कैद हुई 15 महीने के बेटे का गला दबाते मां, जानें गिरफ्तारी के बाद क्या बताई वजह

Odisha के पुरी में दिल दहला देने वाली घटना आई सामने 15 महीने के बच्चे को बेरहमी से पीटती हुई CCTV कैमरे में कैद हुई महिला पति ने पुलिस में की शिकायत, गिरफ्तारी के बाद मारने चौंकाने वाली बताई वजह

2 min read
Aug 17, 2020
सीसीटीवी में कैद में 15 महीने के बच्चे को मारती महिला की तस्वीरें हुईं कैद

नई दिल्ली। ओडिशा ( Odisha ) से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां एक बेहरम महिला ने अपने ही बच्चे का पैरों से गला दबा दिया। बच्चे की बेहरमी से पिटाई की ये तस्वीरें सीसीटीवी ( CCTV ) कैमरे में कैद हो गईं। अब इस महिला ( Woman ) को पुलिस ने गिरफ्तार ( Police Arrest ) कर लिया है।

पुरी ( Puri ) जिले में एक महिला को उसके 15 महीने के बच्चे ( Toddler ) की बेरहमी से पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल महिला के पति ने ही उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद महिला को जो बयान दिया वो जानकर भी आप चौंक जाएंगे।

ये है पूरा मामला
मामला पुरी के गोप इलाके का है। महिला के पति ने पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज दिखाया। इस फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला अपने ही 15 महीने के बच्चे को किस बेरहमी से पीट रही है। यहां तक की पैरों से उसका गला भी दबा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि बच्चे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसे बच्चे के पिता ने पोस्ट किया था। अपनी शिकायत में महिला के पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने बेटे के साथ ऐसा व्यवहार किया।

शिकायतकर्ता ने पत्नी पर शारीरिक और मानसिक रूप से अपने माता-पिता को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता पति ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की करतूत को सामने लाने के लिए घर में कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे छिपाए थे ताकि उसका असली चेहरा लोगों के सामने आ सके।

वहीं गिरफ्तार महिला से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया। यही नहीं उसने बच्चे को मारने के पीछे बताया कि उसके पति ने उसे कई दिनों से भूखा रखा था। कई दिनों से मानसिक परेशानियों से भी जूझ रही थी। इस वजह से बच्चे के साथ ऐसी हरकत कर बैठी।

वहीं आरोपी महिला के पति चक्रधर नायक बताया कि वीडियो क्लिप में रोजलिन बेटे के हाथ-पैर बांध कर लात से मारती हुई दिखाई दे रही है। भुवनेश्वर में एक छोटी सी दुकान चलाने वाले नायक ने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। बहरहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुन ली और इस मामले की जांज शुरू कर दी है।

Published on:
17 Aug 2020 02:02 pm
Also Read
View All