क्राइम

वीडियोः मुंबई में तेज रफ्तार कार का कहर, हादसे में पांच घायल, एक की हालत गंभीर

मुंबई में तेज रफ्तार कार ने बरपाया कहर। धारावी इलाके में हुए इस हादसे में पांच लोग घायल, एक की हालत नाजुक।
1 minute read
• •
Updated: 22 Jun 2018, 9:02 AM IST
car
वीडियोः मुंबई में तेज रफ्तार कार का कहर, हादसे में पांच घायल, एक की हालत गंभीर

मुंबई। माया नगरी में एक बार तेज रफ्तार कार ने कहर बरपाया है। यहां के धारावी इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को अपना शिकार बनाया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं जबिक इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना 19 जून की बताई जा रही है। जब चौराहे पर तमाम गाड़ियां खड़ी हुई थी अचानक एक तेज रफ्तार से आ रही कार ने लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोग कार की चपेट में आ गए। इन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल इस पूरे घटनाक्रम का फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गया था।

ऐसे हुआ हादसा
सीसीटीवी में कैद हुए इस हादसे का वीडियो आप भी देख सकते हैं, किस तरह ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती के चलते कुछ पहले से ही खड़े हैं, ऐसे में पीछे से काले रंग की कार अंधाधुंध रफ्तार से आती है, पहले तो ये कार बाईं ओर खड़े लोगों की तरफ बढ़ती है फिर अचानक ड्राइवर इसे दाईं ओर मोड़ लेता है, जिससे वहां खड़े वाहनों और एक अन्य कार को भी अपनी चपेट में ले लेता है। हादसे के वक्त पूरा इलाका भीड़ से भरा है। हादसे के वक्त वहां महिलाओं से लेकर बच्चे भी मौजूद हैं।

ड्राइवर के खिलाफ एफआइआर दर्ज
सीसीटीवी वीडियो के आधार पर ही ड्राइवर की पहचान भी कर ली गई है, पहचान के बाद इस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक ड्राइवर के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई और कार्रवाई हो रही है। बहरहाल इस पूरे हादसे ने एक बार फिर देश की आर्थिक राजधानी को हिला कर रख दिया है। कई बार ऐसे ही तेज रफ्तार कार दूसरों के लिए मौत का कारण बन जाता है।

Published on: