बैंड बाजा लेकर लौट रहे थे
दर्दनाक सड़क हादसा थाना रामचंद्र मिशन के हरदोई रोड के चौड़ेरा गांव पर घटित हुआ। जहां इजराइल की बैंड बाजे की दुकान है। थाना जैतीपुर क्षेत्र में बारात में अपने साथियों के साथ बैंड बाजा लेकर गये थे, देर रात बैंड बजाकर लेकर वापस लौटे थे। गाड़ी से बैंड, जरनेटर सहित सामान अपनी दुकान में उतार रहे थे। तभी हरदोई की तरफ से तेज गति से आ रहे कंटेनर ट्रक ने पिकअप में टक्कर मारते हुए बैंड वालों को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी की पिकअप के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक टक्कर मारने के बाद पलट गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मददत से राहत और बचाव का काम शुरू किया। ट्रक के नीचे दबे लोगों को निकाला जिसमें चौड़ेरा निवासी बैंड मास्टर इजराइल पुत्र बांके, सोभिन पुत्र असफाक, सतीश पुत्र रामभरोसे की मौके पर मौत हो गई। जबकि अरविन्द, अर्जुन, शिवकुमार, नाजिर, रजनीश, रमेश, हरिशरन सहित 12 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सात लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।