क्राइम

मुंबई: हाई हील्स से बिगड़ा मां का बैलेंस, गोद से गिरकर 6 महीने के मासूम की मौत

मुंबई में हाई हील्स की वजह से एक 6 महीने के बच्चे की मौत हो गई।
2 min read
high-heels

नई दिल्ली। महिलाएं हाई हील्स फैशन में और खूबसूरत दिखने के लिए पहनती है, लेकिन जब यही हाई हील्स किसी मां के लिए उसके बच्चे की जान जाने का करण बन जाए तो सोचिए क्या होगा। ऐसा ही एक मामला मुंबई से सामने आया है, जहां एक छह महीने के मासूम की जान मां की हाई हील्स ने ले ली।

छिटककर फस्ट फ्लोर से नीचे गिरा बच्चा

दरअसल, मंबई के कल्याण में एक महिला हाई हील्स पहनकर अपने छह महीने के बच्चे को लेकर जा रहा थी। इसी दौरान महिला का बैलेंस बिगड़ गया और मामसू बच्चा मां से छिटककर फस्ट फ्लोर से नीचे जा गिरा। तुरंत घरवालें बच्चे को अस्पताल लेकर भागे जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

शादी समारोह से वापस लौट रहा था परिवार

बता दें कि परिवार उल्हासनगर के धोबीघाट का रहने वाला है। रविवार को पूरा परिवार कल्याण में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने मातोश्री हॉल हुआ था। वहीं जब परिवार शादी समारोह के बाद घर वापस लौट रहा था, इसी समय 23 वर्षीय फेमिदा शेख का हाई हील्स के कारण बैलेंस बिगड़ गया और उसकी गोद में जो बच्चा था वह नीचे जा गिरा।

ऐक्सिडेंटल डेथ का केस दर्ज

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार बच्चे को लेकर रुक्मिणीबाई हॉस्पिटल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। पुलिस का कहना है कि ऐक्सिडेंटल डेथ का केस दर्ज कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि परिवार लोअर मिडिल क्लास से ताल्लुक रखता है। मृत बच्चे के पिता उल्हासनगर में हेल्पर के तौर पर काम करते है। इस घटना से पूरा परिवाद सदमे में है। मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

Updated on:
07 May 2018 12:24 pm
Published on:
07 May 2018 01:05 pm