
नई दिल्ली। अमरीका के फ्लॉरिडा में पुलिस ने एक 36 साल के शख्स को 14 साल के बच्चे का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि उसने पहले औरतों की तरह कपड़े पहने और मेकअप किया। इसके बाद उसने 14 साल के बच्चे का यौन शोषण किया।
औरत की तरह किया था मेकअप
डेली मेल की खबर की माने तो जब बच्चे को पता चला की उसके साथ गलत हरकत करने वाला शख्स महिला नहीं बल्कि एक आदमी है तो बच्चा वहां से भागने की कोशिश करने लगा। बता दें कि शख्स का नाम जॉवरिस क्वांटिन फिलिप्स है। इस पर अपहरण और 15 साल से कम उम्र के बच्चे के साथ गलत हरकत करने के आरोप लगे हैं। आरोपी के साथ उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया है।
महिला के कपड़े में आदमी
वहीं,पीड़ित बच्चे ने पुलिस को बताया, 'वह अपने दोस्त के घर जा रहा था। इस दौरान उनको रास्ते में दो महिलाएं मिलीं। कुछ दूर चलते के बाद उसे पता चला कि ये दोनों महिला के कपड़े में आदमी हैं। बच्चे ने बताया कि उसे कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई और जल्दी से वह भागने लगा, लेकिन दोनों ने उसे पकड़ लिया।'
मारने की धमकी
पीड़ित बच्चे ने आगे बताया कि , 'वे दोनों उसे पकड़कर घर के अंदर ले गए। उनमें से एक आदमी ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी। बच्चे ने बताया कि उसके पास बंदूक थी। बदमाशों ने कहा कि अगर मैंने शोर मचाया तो वो मुझे जान से मार डालेंगे। उनमें से एक ने बच्चे का शारीरिक शोषण किया। वहीं दूसरे शख्स के पास भी गन थे और वह यह सब देख रहा था। बच्चा वहा से भागने की खुब कोशिश कर रहा था, जिसके बाद दोनों एक कार में भाग गए।'
फेसबुक पर बना रखी है महिला की पहचान
पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलिप ने अपना फेसबुक अकाउंट महिला की पहचान के तौर पर बना रखा है। अपने अकाउंड पर कई तस्वीरें भी अपलोड की हैं। बता दें कि आरोपी को बिना बॉन्ड के गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर पहले भी लूटपाट, वेश्यावृत्ति, किडनैपिंग और मारपीट जैसे कई केस दर्ज हैं।
Updated on:
07 May 2018 11:02 am
Published on:
07 May 2018 11:08 am
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
