क्राइम

Mumbai Police की रेड में पकड़े गए Suresh Raina समेत कई सितारे, इन धाराओं में दर्ज हुए केस

Mumbai Police ने पांच सितारा होटल में मारी रेड पूर्व क्रिकेट Suresh Raina समेत कई हस्तियां थी मौजूद Corona नियमों की धज्जियां उड़ाने समेत कई धाराओं में दर्ज हुए मामले
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Dec 2020, 12:41 PM IST
Suresh raina
मुंबई पुलिस की रेड में बढ़ी सुरेश रैना की मुश्किल

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई ( Mumbai ) से बड़ी खबर सामने आई है। माया नगरी में कोरोना नियमों ( Corona Violation ) की अनदेखी का बड़ा मामला सामने आया है। एक पब पर छापेमारी में मुंबई पुलिस ( Mumbai Police ) के हाथ कई बड़ी सितारे लगे हैं। इनमें टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ( Suresh Raina )प्रमुख रूप से शामिल हैं।

मुंबई पुलिस की छापेमारी में पकड़े गए इन सितारों के खिलाफ मुंबई में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
एएमयू को पीएम मोदी ने बताया मिनी इंडिया, जानिए किस बात के कमजोर ना पड़ने की कही बात

मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने तड़के 3 बजे JW Marriott होटल के ड्रेगन फ्लाई पब में छापा मारा था। इस छापेमारी में चौंकाने वाला नजारा पुलिस के सामने था।

वहां कई पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना समेत कई जाने-माने चेहरे मुंबई पुलिस के सामने थे, जो कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे थे।

नियमों को तोड़ने वालों में टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना के अलावा सिंगर बादशाह और गुरु रंधावा के मौजूद रहने की बात अभी सामने आई है।

इन पकड़ी गई 34 हस्तियों के खिलाफ आईपीएसी की धारा 188, 269 और NMDA के प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किए हैं। वहीं ड्रैगनफ़्लू पब में छापेमारी के बाद अनुमेय समय सीमा से ज्यादा इसे खुला रखने और Covid 19 मानदंडों का पालन नहीं करने के लिए केस दर्ज किया है।

Published on: