क्राइम

पत्नी से फोन पर कर रहा था बात तभी रोने लगा बच्चा, गुस्से में कर दी पड़ोसी की हत्या

बच्चे के रोने की आवाज से झल्लाए युवक ने गुस्से में कर दी पड़ोसी की हत्या।

1 minute read
पत्नी से फोन पर कर रहा था बात तभी रोने लगा बच्चा, गुस्से में कर दी पड़ोसी की हत्या

नई दिल्ली। मुंबई से हत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को 9 महीने के बच्चे के रोने की आवाज इतनी चुभी कि उसने अपने पड़ोसी की हत्या कर डाली और वहां से भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पत्नी से फोन पर बात कर रहा था

बता दें कि यह मामला मुंबई से सटे भ‍िवंडी का है। आरोपी का नाम आशीष कुमार जैसवार है, जो नारपोली स्थित कैलाशनगर में रहता है। जिस समय यह घटना हुई उससे पहले वह पत्नी से फोन पर बात कर रहा था। उसी समय पड़ोस में किसी बच्चे के रोने की आवाज उसके कानों में पड़ी। बच्‍चे के रोने की वजह से पत्‍नी से बात करने में आशीष को परेशानी हो रही थी। उसने अपने पड़ोसी संजय राठौर से बच्‍चे को चुप कराने को कहा।

9 महीने की थी बच्चा
बच्चा 9 महीने का था, कई बार चुप कराने पर भी वह चुप नहीं हो रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई की आरोपी ने बच्चे के पिता को बैट से पीट-पीट कर मार डाला और वहां से फरार हो गया।

हत्या कर फरार

पुल‍िस ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी आशीष वहां से फरार हो गया है। आरोपी को पकड़ने के ल‍िए पुल‍िस की टीम लगी हुई है। वहीं, उसके पर‍िजनों से संपर्क करके उसकी खोजबीन की जा रही है। फिलहाल आरोपी का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें

घर के पीछे से आ रही थी गंदी बदबू, तलाश की गई तो मिली ऐसी चीज़ कि पैरों तले खिसक गई ज़मीन
Updated on:
25 May 2018 01:36 pm
Published on:
25 May 2018 01:54 pm
Also Read
View All