1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कनाडा: भारतीय रेस्टोरेंट में धमाका, 18 घायल, 2 संदिग्ध देखे गए

कनाडा में भारतीय रेस्टोरेंट में हुए धमाके में 18 लोग घायल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 25 May 2018, 12:42 PM IST

canda blast

कनाडा: भारतीय रेस्टोरेंट में धमाका, 18 घायल, 2 संदिग्ध देखे गए

ओटावा। कनाडा के शहर अोंटारियों में एक भारतीय रेस्टोरेंट में विस्फोट हुआ है। धमाके में 18 लोगों के मारे जाने की ख़बर है। वहीं, अभी तक किसी के मरने की ख़बर सामने नहीं आई है। बता दें कि जिस समय ब्लास्ट हुआ उस समय ज्यादार लोग डिनर करने आए थे। अभी तक धमाके की वजह का पता नहीं चल पाया है और ना ही किसी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी ली है।

यह भी पढ़ें-महिला की मां का आरोप, कहा- बेवजह हमारे घर घुस आए थे मेजर गोगोई

डिनर करने आए थे लोग

मीडिया रिपोर्ट के अनुासार, ओंटारियो के मिसिसौगा में गुरुवार की रात को यह धमाका हुआ। स्थानीय समयानुसार 10.30 बजे के लगभग यहां के बॉम्बे भेल रेस्टोरेंट में विस्फोट हुआ। आपको बता दें कि जिस रेस्टोरेंट में धमाका हुआ वह एक भारतीय रेस्टोरेंट है। यहां काफी संख्या में लोग रात का खाना खाने आए थें। यह ओंटारियो शहर के टोरंटो के दक्षिण में स्थित है।

धमाके की वजह का पता नहीं

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी में रेस्टोरेंट के पास दो संदिग्ध देखे गए हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इन दो संदिग्धो ने ही रेस्टोरेंट के अंदर आईईडी ब्लास्ट किया है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि दोनों संदिग्ध ब्लास्ट करने के तुरंत बाद ही वहां से निकल गए थे। पुलिस ने बताया कि दोनों संदिग्धों का पहनावा लगभग एक जैसा था।

यह भी पढ़ें-कर्नाटक: कुमारस्वामी ने कहा, अभी खतरा टला नहीं है, बीजेपी हमारी सरकार को अस्थिर करने में लगी है

काले रंग के कपड़े से ढंक रखा था चेहरा

इनमें से एक संदिग्द 5 फीट 10 इंच का लग रहा है, जिसकी उम्र लगभग 20 साल होगी। इसने डार्क ब्लू जींस के साथ सिर को ढंकने वाला जैकेट पहन रखा है। वहीं, उसने अपना चेहरे काले रंग के कपड़े से ढंक रखा है। पुलिस ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और गंभीर रूप से घायलों का टोरंटो के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।