1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर के पीछे से आ रही थी गंदी बदबू, तलाश की गई तो मिली ऐसी चीज़ कि पैरों तले खिसक गई ज़मीन

आरोप सिद्ध होने के बाद Sabrina और Ouissem को जेल भेज दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 25 May 2018, 11:07 AM IST

nanny

घर के पीछे से आ रही थी गंदी बदबू, तलाश की गई तो मिली ऐसी चीज़ कि पैरों तले खिसक गई ज़मीन

नई दिल्ली। इंग्लैंड की राजधानी लंदन से एक बेहद ही दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक कपल ने बड़ी ही बेरहमी से अपनी नौकरानी ही हत्या कर दी। 21 वर्षीय Sophie Lionnet मूल रूप से फ्रांस की रहने वाली थीं, जिन्हें लंदन के कपल Sabrina Kouider और Ouissem Medouni ने मार डाला। खबरों के मुताबिक कपल ने पहले तो सोफी को बुरी तरह से टॉर्चर किया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर सोफी को पीट-पीटकर मार डाला। सोफी की लाश को नष्ट करने के लिए दोनों ने एक बेहद ही दर्दनाक फैसला लिया। दोनों ने मिलकर सोफी की लाश को अपने घर के पीछे आग लगा दी। बताया जा रहा है कि ये कपल सोफी को कुछ खाने के लिए भी नहीं देते थे।

जिसके बाद कपल के पड़ोसियों ने शिकायत की, कि उनके इलाके में बहुत ही गंदी बदबू फैल रही है। जिसके बाद जांच के लिए अधिकारियों को उनके घर के पीछे से सोफी की जली हुई लाश मिली थी। पूरा मामला पिछले साल का है, जिसमें अब जाकर लंदन की अदालत ओल्ड बैली ने Sophie के कत्ल के आरोप में कपल को दोषी करार दिया। आरोप सिद्ध होने के बाद Sabrina और Ouissem को जेल भेज दिया गया है।

35 वर्षीय Sabrina और उसके पार्टनर 40 वर्षीय Ouissem को शक था कि सोफी उनके परिवार की जासूसी कर रही है। इतना ही नहीं उन्हें इस बात का भी शक था कि सोफी Boyzone के फाउंडिंग पार्टनर Mark Walton के लिए काम कर रही है। बता दें कि मार्क, सबरीना का एक्स-बॉयफ्रेंड था। सबरीना ने खुद का आश्वस्त किया कि मार्क भी उनकी जासूसी कर रहा है और वह सोफी के साथ संबंध भी बना रहा है। इसके साथ ही सबरीना को मार्क पर संदेह था कि वह उसके बॉयफ्रेंड Ouissem का सीमन कलेक्ट कर रहा है, ताकि वह Ouissem को रेप के आरोप में फंसा सके।

Ouissem ने कोर्ट में बताया कि उसे मार्क से खतरा था, जिसके बारे में उसकी गर्लफ्रेंड ने पुलिस को करीब 30 बार बताया था। मार्क पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने Ouissem को चेतावनी दी थी कि वह फेसबुक पर उसकी एक फेक प्रोफाइल बनाकर, उसे paedophile के रूप में बदनाम करेगा। इतना ही नहीं सबरीना ने आरोप लगाया कि मार्क ने काला जादू का इस्तेमाल कर एक बिल्ली के साथ भी शारीरिक शोषण किया था। सबरीना ने मार्क पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि वह किराए पर हेलीकॉप्टर लेकर उनकी जासूसी कर रहा था।