क्राइम

NIA के DG बोले- देश के कई राज्यों में तेजी के साथ पांव पसार रहा आतंकी संगठन JMB

NIAने देश में जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (JMB) की मौजूदगी को लेकर अलर्ट जारी किया है एनआईए के अनुसार JMB बांग्लादेश, झारखंड, महाराष्ट्र, केरल, असम, कर्नाटक में पूरी तरह से सक्रिय
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Oct 2019, 12:19 PM IST
t.png

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को देश में बांग्लादेशी आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (JMB) की मौजूदगी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

एनआईए का कहना है कि जेएमबी भारत में तेजी से पांव पसार रहा है। एनआईए के डीजी वाईसी मोदी ने के अनुसार जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश, झारखंड, महाराष्ट्र, केरल, असम, कर्नाटक में पूरी तरह से सक्रिय है।

उन्होंने कहा कि ऐसे ही 125 संदिग्धों की लिस्ट राज्यों को सौंपी गई है। डीजी ने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी पिछले 10 वर्षों से आतंकी संगठन ISIS, जेहादी कार्रवाई और आतंक पोषण समेत कई मामलों की जांच कर रही है।

वाईसी मोदी ने जानकारी देते हुए कहा कि एनआईए ने अभी तक जितने भी मामलों की जांच की है उसमें 90 प्रतिशत कनविक्शन है। उन्होंने कहा कि नए आतंक रोधी कानून से काफी लाभ हुआ है।

Updated on:
14 Oct 2019, 12:19 PM IST
Published on: