क्राइम

ओला ड्राइवर ने लड़की से पहले की छेड़छाड़, फिर कपड़े उतरवाकर खीचीं अश्लील तस्वीरें

महिला सवारी के साथ कैब में छेड़छाड़ और कपड़े उतरवाने वाले ओला ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Jun 05, 2018
ओला ड्राइवर ने लड़की से पहले की छेड़छाड़, फिर कपड़े उतरवाकर खीचीं अश्लील तस्वीरें

बेंगलुरू: महिला सवारी के साथ छेड़छाड़ करने और कपड़े उतारने के लिए मजबूर करने वाले ओला कैब के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कैब ड्राइवर ने महिला यात्री से अपने घर से एयरपोर्ट जाने के दौरान एक जून को कैब में इस वारदत को अंजाम दिया था। बेंगलुरू पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जल्दी पहुंचाने के बहाने बनाया बंधक

ये भी पढ़ें

प्लास्टिक कचरे पर CPCB की रिपोर्टः दिल्ली का हाल सबसे खतरनाक, मुंबई तीसरे नंबर पर

बेंगलुरू के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्व) सीमांत कुमार सिंह ने कहा कि 26 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर कैब चालक वी.अरुण को गिरफ्तार किया गया है और उसकी कार (केए53 सी 6607) जब्त की गई है। उसे पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है। यह घटना महिला के पूर्वी उपनगर के अपने घर से मुंबई के लिए सुबह एयरपोर्ट जाने के दौरान रास्ते में हुई।

कैब के अंदर उतरवाए महिला के कपड़े

पुलिस के मुताबिक युवती द्वारा शिकायती ईमेल में कहा गया है कि ओला ड्राइवर ने चालक ने एयरपोर्ट जल्दी पहुंचाने के बहाने मेन रोड से अपनी दिशा बदल ली और वह गाड़ी को सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने गाड़ी को लॉक कर महिला से मारपीट की और छेड़छाड़ करने लगा। उसने महिला का मोबाइल छीनने के बाद उससे कपड़े उतारने को कहा और इस बारे में किसी को बताने पर अपने दोस्तों को बुलाकर गैंगरेप कराने की धमकी दी। उसने व्हाट्अप पर शेयर करने के लिए उसकी तस्वीरें खींच ली।

शिकायत करने पर दी गैंगरेप की धमकी

पीड़िता द्वारा चालक को भरोसा देने पर कि वह किसी को इस बारे में नहीं बताएगी या पुलिस में शिकायत नहीं करेगी, कैब चालक ने महिला को हवाईअड्डे छोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि पीड़िता द्वारा की गई शिकायत पर आईपीसी व आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने ओला को भेजा नोटिस

पुलिस ने ओला कैब को नोटिस जारी कर पूछा है कि इस चालक का पुलिस सत्यापन क्यों नहीं किया गया था। हालांकि, ओला के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि हम यात्रा के दौरान उपभोक्ता के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर अफसोस जाहिर करते हैं। इस तरह की घटनाओं के प्रति हमारी जीरो टालरेंस की नीति है और तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है।

ये भी पढ़ें

कर्नाटक में कांग्रेस और जद (ध) के बीच विभागों के बंटवारे पर बन गई सहमति, 6 को शपथ लेंगे नए मंत्री
Published on:
05 Jun 2018 09:12 pm
Also Read
View All