8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक को मिला ‘लिटिल कुमारस्वामी’, कचरे के ढेर में फेंक गए थे परिजन

कर्नाटक पुलिस की रेस्क्यू टीम ने बच्चे की देखरेख का जिम्मा लिया है और उसे 'लिटिल कुमारस्वामी' नाम दिया है।

2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Jun 05, 2018

karnataka Police

कर्नाटक को मिला 'लिटिल कुमारस्वामी', कचरे के ढेर में फेंक गए थे परिजन

नई दिल्ली। कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों सिर्फ मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के नाम की ही चर्चा है। देश भर की मीडिया की निगाह कर्नाटक में होने वाले राजनीतिक उथल-पुथल पर बनी हुई है। इसी बीच राजधानी बेंगलुरू के एक इलाके में प्लास्टिक की थैली में लपेटकर कचरा घर में फेंका गया बच्चा भी चर्चा में आ गया है। जिसे कर्नाटक पुलिस ने 'लिटिल कुमारस्वामी' नाम दिया है।

महिला पुलिसकर्मी ने मासूम को पिलाया दूध

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक सफाईकर्मी को डोड्डाडाथोगुरू इलाके के एक कचरा घर में सफाई के दौरान नवजात बच्चा मिला। सफाईकर्मी ने लावारिस बच्चे की सूचना इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक बच्चे के गर्दन में गर्भ नाल लिपटा हुआ था और वो खून से सना हुआ था। देखने से ही लग रहा था कि जन्म के कुछ ही घंटे के बाद बच्चे को फेंक दिया गया था। पुलिस ने मासूम को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की सेहत में सुधार आ गया। पुलिसकर्मी जब बच्चे को लेकर थाने पहुंचे तो महिला पुलिसकर्मी अर्चना ने बच्चों को अपनी गोद में ले लिया। नवजात की हालत देखते हुए उसने तुरंत अपना दूध पिलाया। बताया जा रहा है कि दूध पिलाने के बाद अन्य पुलिसकर्मी भी बच्चे को गोद में लेना चाहते थे लेकिन महिला पुलिसकर्मी से अलग होते बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। जिसे देख पुलिस स्टेशन में मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

यह भी पढ़ें:सुनंदा पुष्कर केस में समन पर बोले शशि थरूर , मेरे खिलाफ बदले की कार्रवाई

सरकारी संरक्षण में रहेगा 'लिटिल कुमारस्वामी'

कर्नाटक पुलिस की रेस्क्यू टीम ने बच्चे की देखरेख का जिम्मा लिया है। पुलिस का कहना है कि अब बच्चा सरकारी संरक्षण में रहेगा और उसका पालन-पोषण भी सरकार द्वारा किया जाएगा। एएसआई नागेश ने कहा कि पुलिस टीम ने बच्चे को बचाया है इसलिए हम इसे सरकार का बच्चा मान रहे हैं। इसलिए हम लोगों ने इसे अपने नए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी का नाम दिया है। हम उसे 'लिटिल कुमारस्वामी' कहकर पुकार रहे हैं। फिलहाल बच्चे की सही देखभाल के लिए उसे होसुर रोड स्थित शिशु मंदिर को सौंप दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग