क्राइम

पंजाब: एक रात में महिला से दो बार सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

पंजाब के कपूरथला जिले में एक 24 वर्षीय महिला के साथ एक ही रात में एक दर्जन लोगों ने दो बार दुष्कर्म किया।
2 min read
Oct 13, 2018
Rape
रेप

नई दिल्ली। पंजाब के कपूरथला जिले में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 24 वर्षीय महिला के साथ एक ही रात में एक दर्जन लोगों ने दो बार दुष्कर्म किया। आरोपी माहिला के जानकार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार घटना कपूरथला जिले के एक गांव की है। यहां पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच माह पूर्व उसकी मुलाकात भोलू नाम के एक शख्स से हुई थी। ड्रग्स लेने के आदि भोलू ने उसकी मुलाकात ड्रग्स पैडलर सोनू से करवाई। इसके बाद सोनू उससे मिलने आने लगा। दोनों में बातचीत बढ़ी तो सोनू ने महिला को भी ड्रग्स के धंधे में उतार दिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़िता ने सोनू के दोस्त सिरी से किराए पर कमरा ले रखा था। 10 अक्टूबर को सिरी ने अपने घर में बर्थडे पार्टी रखी थी। जिसमें उसने अपने दोस्तों को बुलाया था। महिला का आरोप है कि उसी रात सिरी और उसके दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार घटना के दौरान वह मदद के लिए काफी चीखी चिल्लाई थी, लेकिन आरोपियों ने उसकी आवाज दबाने के लिए तेज आवाज में म्यूजिक चला दिया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकल कर भागी पीड़ित ने गांव के प्रधान के यहां शरण ली। महिला की मुसीबतें यहां भी खत्म नहीं हुई और ग्राम प्रधान और उसके तीन अन्य दोस्तों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस घटना के बाद पीड़ित अगली सुबह अपने कमरे पर लौट आई और सीरी के परिजनों को आपबीती सुनाई। आरोप है कि बजाए उसकी मदद के सीरी के परिजनों ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद महिला ने पुलिस स्टेशन जाकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता महिला का मेडिकल कराया तो उसमेें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पीड़िता फिलहाल अस्पताल मेें भर्ती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना की जांच के लिए कई टीमों को गठन किया है।

Published on:
13 Oct 2018 03:01 pm
Also Read
View All
Jhunjhunu News: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित महला गिरफ्तार, गुढ़ागौड़जी गैंगवार मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

जयपुर के जैक्सन क्लब से नशे में धुत 35 लोग गिरफ्तार, एक मशहूर क्लब सील; अब रात 12 बजे के बाद नो एंट्री

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट

राजस्थान: गर्भ में बेटी बताकर कराता था गर्भपात, सैकड़ों अजन्मे बच्चों की हत्या की आशंका; हरियाणा से शातिर दलाल गिरफ्तार