9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसी फोटो खींचकर पत्नी को देने लगा यह धमकी, नहीं मानी तो करने लगा खौफनाक अत्याचार, अब महिला ने…

एक पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसा खौफनाक सलूक किया कि सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।

2 min read
Google source verification
blackmail

ऐसी फोटो खींचकर पत्नी को देने लगा यह धमकी, नहीं मानी तो करने लगा खौफनाक अत्याचार, अब महिला ने...

नई दिल्ली। पंजाब में एक पत्नी ने अपने पति पर काफी संगीन आरोप लगाए हैं। पत्नी का कहना है कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनता है और उसकी अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करता है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसे दहेज लाने के लिए तंग किया जाने लगा। जब उसने मना कर दिया तो उसे अलग-अलग तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला ने अपने पति और ससुरालवालियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह है पूरा मामला...

मामला बठिंडा का है। पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि करीब एक साल पहले बठिंडा के रहनेवाले शेखर (काल्पनिक नाम) से उसकी शादी हुई। शादी के बाद ही ससुरलवाले उसे और दहेज लाने के लिए तंग करने लगे। महिला ने बताया कि जब उसने ससुरालवालों को मायके से और पैसे लाने के लिए मना किया तो उसे तंग किया जाने लगा। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। इतना ही नहीं उसकी अश्लील फोटो खींच ली और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि हर दिन उसे प्रताड़ित किया जा रहा है और उसकी जिंदगी नर्क बना दी गई है। महिला ने यह भी कहा कि पति उसे जान से मारने की धमकियां भी दे रहा है।


पति के खिलाफ मामला दर्ज

इधर, महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद से आऱोपी पति फरार चल रहा है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। यहां आपको बता दें कि इस पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।