क्राइम

शर्मसार हो रहे रिश्ते: तीन राज्यों में दुष्कर्म की घटनाओं में शामिल रिश्तेदार और पड़ोसी

नेशनल क्राइम रेकॉर्ड ब्यूरो के ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दुष्कर्म के अधिकांश मामलों में कोई और नहीं, बल्कि अपने ही गुनाहागार हैं।

2 min read
Jul 25, 2018
शर्मसार हो रहे रिश्ते: पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में दुष्कर्म की घटनाओं में शामिल रिश्तेदार और पड़ोसी

नई दिल्ली। देश में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं के बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है। नेशनल क्राइम रेकॉर्ड ब्यूरो के ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दुष्कर्म के अधिकांश मामलों में कोई और नहीं, बल्कि अपने ही गुनाहागार हैं। दरअसल, इस रिपोर्ट में सामने आया है कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने वालों सबसे अधिक रिश्तेदार, परीचित और पड़ोसी हैं।
एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार———

2016 में हरियाणा में दुष्कर्म के 1187 मामले दर्ज

2016 में हरियाणा में दुष्कर्म के 1187 मामले दर्ज किए गए। दुष्कर्म की इन घटनाओं में 32 पीड़िताओं की उम्र 6 साल से भी कम थी, जबकि 82 पीड़िताएं 12 साल से अधिक नहीं थी। इसके साथ ही 518 पीड़िताओं की उम्र 12 साल से अधिक दर्ज की गई थी। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि दुष्कर्म की इन घटनाओं में 1172 आरोपी खुद पीड़िताओं के जानकारी पाए गए। 25 मामलों में आरोपी पीड़िताओं के परिवार या फिर खून के रिश्ते के ही थी। इसके अलावा इन 549 घटनाओं में पड़ोसी और 98 मामलों में पीड़िताओं के करीबी और दूर के रिश्तेदार शामिल थे।

हिमाचल में दुष्कर्म के 252 दर्ज किए गए

ऐसा ही आंकड़ा हिमाचल प्रदेश से भी जुड़ा है। यहां 2016 में दुष्कर्म के 252 दर्ज किए गए। इनमें से 251 मामलों में आरोपी खुद पीड़िताओं के जानकार थे। दुष्कर्म की 93 घटनाओं में पड़ोसी और 12 में पीड़िताओं के रिश्तेदार शामिल थे। यही नहीं पड़ोसी राज्य पंजाब में 883 दुष्कर्म की घटनाओं में पीड़िताओं के अपने ही इज्जत के लुटेरे मिले। 883 दुष्कर्म की घटनाओं में 223 पड़ोसी और 73 में रिश्तेदार संलिप्त पाए गए। अंबाला की अगर बात करें तो यहां दुष्कर्म की 112 घटनाओं में 3 साल में बलात्कार के 112 मामले दर्ज किए गए।

ये भी पढ़ें

वृद्ध ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई ये सजा
Published on:
25 Jul 2018 09:04 am
Also Read
View All