क्राइम

महिला को देखकर फ्लाइट में करने लगा अश्लील हरकत, दिल्ली पुलिस ने एयपोर्ट पर ही दबोचा

इस्तानबुल से आ रही एक फ्लाइट में महिला को देखकर उत्तेजित हुआ एक शख्स। प्लेन में ही करने लगा अश्लील हरकत..

2 min read
महिला को देखकर फ्लाइट में करने लगा अश्लील हरकत, दिल्ली पुलिस ने एयपोर्ट पर ही दबोचा

नई दिल्ली। पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो प्लेन में महिला को देखकर अश्लील हरकत कर रहा था। दरअसल इस्तानबुल से आ रही एक फ्लाइट में भारतीय मूल की महिला यात्री भी सफर कर रही थी। महिला को अपने पास देखकर अचानक एक शख्स गंदी हरकत करने लगा। काफी देर तक तो महिला इस शख्स को नजरअंदाज करती रही, लेकिन हद तो तब हो गई जब इस शख्स ने अपनी पतलून तक उतार दी और महिला को देख गंदे इशारे भी करने लगा।

इस शख्स की गंदी और अश्लील हरकतों से तंग आकर महिला ने इस मामले में लिखित शिकायत कर दी। महिला ने पुलिस को बताया कि फ्लाइट में सफर के दौरान उसके आगे बैठा शख्स अचानक मास्टरबेशन (हस्तमैथुन) करने लगा। महिला ने शोर मचाकर इसकी जानकारी क्रू मेंबर्स को दी, जिसके बाद आरोपी शख्स को दूसरी सीट पर बिठाया गया. फ्लाइट के लैंड करने पर एयरपोर्ट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें

महिला ने दुश्मनों को फंसाने के लिए साथी से बनाया शारीरिक संबंध और लगा दिया गैंगरेप का आरोप

घटना रविवार सुबह करीब 4 बजकर 10 मिनट की है। टर्किश एयरलाइन्स की ओर से कंट्रोल रूम को बताया गया कि फ्लाइट में एक शख्स खुलेआम गंदी हरकत कर रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट को 4 बजकर 55 मिनट पर लैंड करना था. इसलिए सीआईएसएफ के जवान वहां पर पहले ही पहुंच गए थे। एयरपोर्ट पर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की पहचान रूसी नागरिक के तौर पर हुई है। इसका नाम कृष्णा रिदजहल बताया जा रहा है। इसके पास से एक रूसी पासपोर्ट भी मिला है। रिदजहल के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद इसे थाने से जमानत भी मिल गई।


फ्लाइट में मौजूद एक अधिकारी की माने तो इस बात की जानकारी मिली कि एक महिला के बगल में बैठे रूसी शख्स ने अपने पैंट की जिप खोली और उसके सामने ही अश्लील हरकत करने लगा। इस गंदी हरतक के लिए भले ही उस शख्स को फौरी तौर पर पुलिस ने हिरासत में लिया हो लेकिन बाद में आसानी से उसकी जमानत हो गई।

ये भी पढ़ें

शोले की तर्ज पर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, ससुर गिरफ्तार
Published on:
21 May 2018 09:08 am
Also Read
View All