क्राइम

फेसबुक फ्रेंड के साथ ली पत्नी की सेल्फी देख भड़का पति, फिर की ये शर्मनाक हरकत

पति ने पत्नी के साथ की ऐसी हरकत कि जानकर हैरान रह जाएंगे आप।
2 min read
crime
फेसबुक फ्रेंड के साथ ली पत्नी की सेल्फी देख भड़का पति, फिर की ये शर्मनाक हरकत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है जो हैरान और परेशान करने वाला है। एक पति पर अपनी ही पत्नी का सेक्सुअल हेरासमेंट करने का आरोप लग है। पुलिस के सामने आपना जुर्म कबूलते हुए पति ने इस घटना की वजह पत्नी के मोबाइल में मिली सेल्फी बताया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर दो दिनों के लिए जेल भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।

एक शख्त की आई फ्रेंड रिक्वेस्ट

पुलिस के मुताबिक 38 साल की अनामिका (बदला हुआ नाम) की शादी 14 साल पहले हुई थी। उसकी एक बड़ी बेटी है जो 11वीं और एक बेटा है जो छठी क्लास में पढ़ता है। महिला के अनुसार उसके पति को नशे की आदत है। आए दिन वह नशे की हालत में यहां-वहां पड़ा मिलता है। अनामिका और उसकी एकदम नहीं बनती। अपना अकेलापन मिटाने के लिए अनामिका फेसबुक चलाया करती थी। इसी दौरान उसके फेसबुक अकाउंट पर कुछ महीने पहले लुधियाना के एक शख्त की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। दोनों फेसबुक पर एक दुसरे के अच्छे फ्रेंड़ बन गए। कुछ समय तक चैटिंग करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को अपना-अपना मोबाइल नंबर दिया।

पति की गैर-मौजूदगी में घर आया शख्स

इसके बाद दोनों की अक्सर बातचीत होने लगी। देखते ही देखते दोनों के बीच गहरी दोस्ती होती चली गई। एक दिन फेसबुक फ्रेंड दिल्ली आया। महिला ने उसे अपने घर मिलने को बुलाया, जिस समय फेसबुक फ्रेंड घर आया था उस समय महिला का पति घर पर नहीं था। मुलाकात के बाद उस शख्स ने अपने मोबाइल से महिला के साथ एक सेल्फी ली फिर लुधियाना चला गया।

पत्नी के साथ कि ये शर्मनाक हरकत

उस शख्स ने सेल्फी अनामिका को भी भेज दी। एक दिन उसके पति ने यह तस्वीर देख ली। पति ने महिला से इस बारे में पूछा तो महिला ने बता दिया कि वह उसका फेसबुक फ्रेंड है। इस बात से नाराज आरोपी पति ने अपनी ही पत्नी को बदनाम करने के लिए सेल्फी सभी रिश्तेदारों को वॉट्सऐप पर भेज दिया। इसके बाद पति ने पत्नी का सेक्सुअल हेरासमेंट किया।

Published on:
23 May 2018 03:49 pm
Also Read
View All
जयपुर: पालतू कुत्तों को मांस खिलाकर करोड़ों की डकैती डालने वाला बदमाश अरेस्ट, भोपाल का डकैत रच रहा था नई साजिश

Chittorgarh: कर्ज में डूबा तो शुरू कर दी अफीम की तस्करी, जानें कौन है राजस्थान का 8वीं पास टॉप इनामी तस्कर

Chain Snatching in Surguja: जगन्नाथ रथ यात्रा देखने गईं सास-बहू समेत 3 महिलाओं के गले से सोने की चेन और जीउतिया पार, 2 महिलाएं गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में GST का बड़ा एक्शन, 53 करोड़ की बोगस बिलिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी ITC के बड़े खेल का खुलासा

Prisoner Died: पत्नी की हत्या करने वाले विचाराधीन बंदी को लाया गया था अंबिकापुर सेंट्रल जेल, दूसरे दिन हुई मौत