क्राइम

कश्मीर: बीजेपी नेता गौहर अहमद के हत्यारों की हुई पहचान, पुलिस ने जारी की तस्वीर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बीजेपी के युवा नेता गौहर अहमद बट की हत्या में शामिल आतंकवादियों की तस्वीर पुलिस ने जारी कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2017, 9:22 PM IST
jammu

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बीजेपी के युवा नेता गौहर अहमद बट की हत्या में शामिल आतंकवादियों की तस्वीर पुलिस ने जारी कर दी है। शोपियां पुलिस के वारदात में चार आतंकी शामिल थे। जिसमें दो लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी थे और दो हिजबुल मुजाहिद्दिन से जुड़े थे। पुलिस ने इस संबंध में धारा 302, 34 आरपीसी, 16 यूएलए (पी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

घर से 2 किलोमीटर मिला शव

बता दें कि गुरुवार शाम को शोपियां के बोनगाम गांव में तीन से चार आतंकियों ने भाजपा नेता गौहर अहमद बट के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान आतंकियों ने गौहर के परिजनों से कहा कि वो उससे सिर्फ कुछ पूछताछ करेंगे और फिर उसके बाद उसे छोड़ देंगे। आतंकियों ने गौहर के परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। ऐसा कहकर आतंकी गौहर को अपने साथ ले गए और करीब आधा घंटे के बाद उसका शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर किलौरा गांव के पास मिला। आतंकियों ने चाकू से उसका गला काटने के अलावा शरीर के कई हिस्सों पर चाकूओं से वार किए थे। इस घटना को लेकर शोपियां के एसएसपी एसआर दिनकर अंबरकर ने कहा कि था आतंकियों के बारे में कुछ सुराग मिले हैं। फिलाहल आतंकियों की तलाश जारी है।


गौहर के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़
वहीं शुक्रवार को गौहर अहमद का जब अंतिम संस्कार किया गया तो सैंकड़ों लोगों की भीड़ अंतिम यात्रा में शामिल हुई। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस हत्या पर दुख जाहिर किया है। इसके अलावा कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने भी गौहर की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा है कि हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


आतंकियों द्वारा गला काटने की है ये दूसरी घटना
आपको बता दें कि गौहर अहमद जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य विभाग में काम करता था। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के द्वारा गला काटकर हत्या करने का ये दूसरा मामला है। इससे पहले एजाज़ अहमद की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। एजाज़ अहमद एक कश्मीरी युवा था और भारतीय सुरक्षा बल का जवान था।

Published on: