क्राइम

अभिनेता रजनीकांत की पत्नी से SC ने कहा- पैसा नहीं चुकाएंगी तो मुकदमे के लिए रहें तैयार

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह पूछा कि एड-ब्यूरो विज्ञापन प्राइवेट लिमिटेड को पैसे का भुगतान अभी तक क्यों नहीं किया गया?

2 min read
Jul 03, 2018
अभिनेता रजनीकांत की पत्नी से SC ने कहा- पैसा नहीं चुकाएंगी तो मुकदमे के लिए रहें तैयार

नई दिल्ली। फिल्मी अभिनेता रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत को फिल्म 'कोचडीयान' के प्रसारण अधिकार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि वह या तो बकाए का भुगतान करें या मुकदमे का सामना करें।

...तो लता रजनीकांत को करना होगा भुगतान

ये भी पढ़ें

कठुआ गैंगरेप: गवाहों ने कहा-एसआईटी परेशान करती है, सुप्रीम कोर्ट बोला- हाईकोर्ट जाइए

जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस आर भानुमति की खंडपीठ ने कहा कि मीडियाऑन ग्लोबल एंटरटेनमेंट लिमिटेड बकाया पैसे का भुगतान एड-ब्यूरो विज्ञापन प्राइवेट लिमिटेड को तीन महीने के भीतर नहीं करता है, तो यह भुगतान लता रजनीकांत को करना पड़ेगा।

कबतक होगा भुगतान: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह पूछा कि एड-ब्यूरो विज्ञापन प्राइवेट लिमिटेड को पैसे का भुगतान अभी तक क्यों नहीं किया गया? उसने यह भी पूछा कि पैसे का भुगतान कब तक किया जाएगा।

रजनी की फिल्म पर फंसी पत्नी

दरअसल यह मामला फरवरी 2016 का है, जिसमें न्यायालय ने रजनीकांत की पत्नी लता को बारह हफ्ते के भीतर एक निजी कम्पनी को छह करोड़ 20 लाख रुपए का भुगतान करने का आदेश दिया था। यह भुगतान फिल्म 'कोचडीयान' के प्रसारण अधिकारों को बेचने के संदर्भ में था।

'कोचडीयान' के लिए लिया था 10 करोड़ का ऋण

वर्ष 2016 में विज्ञापन ब्यूरो ने शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर की थी, जिसमें यह बताया गया कि फिल्म 'कोचडीयान' के निर्माण के समय 10 करोड़ रुपए का ऋण लिया गया था, जिसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है और जहां तक बात फिल्म के अधिकारों की है तो जो अधिकार उसे मिलने चाहिए थे, वह एरोज इंटरनेशनल को बेच दिया गया।

ये भी पढ़ें

अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- धरने पर तुरंत नहीं होगी सुनवाई
Published on:
03 Jul 2018 07:41 pm
Also Read
View All