इससे पहले आपत्तिजनक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए प्रियंका ने लिखा , ‘भगवान राम के नाम से ट्विटर हैंडल चलाकर, पहले तो मेरा गलत बयान लगाते हो, फिर मेरी बेटी के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हो, कुछ शर्म हो तो चुल्लू भर पानी में डूब मरो, वरना तुम जैसे नीच सोच वाले इंसान को भगवान राम ही इसका सबक सिखाएंगे।’ बता दें कि मध्य प्रदेश के मंदसौर मामले में वायरल हो रहे एक फर्जी संदेश को लेकर उन्हें ये धमकी मिली है