क्राइम

अंगारी में वन विभाग का छापा, सरपंच पति के घर पकड़ाई अवैध फर्नीचर फैक्ट्री

ग्राम अंगारी में बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी और उससे बनाए जाने वाले फर्नीचर जब्त किए हैं। गांव के बीचों-बीच यह कार्य किया जा रहा था।
2 min read
ग्राम अंगारी में वन विभाग ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सरपंच पति अश्वनी डड़सेना के घर से सागौन लकड़ी और फर्नीचर का जखीरा जब्त किया है। जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई है।

बालोद जिले के ग्राम अंगारी में वन विभाग ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सरपंच पति अश्वनी डड़सेना के घर से सागौन लकड़ी और फर्नीचर का जखीरा जब्त किया है। जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई है। वन विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह 11 बजे से दबिश शुरू की थी, जो बुधवार शाम तक जारी रही। टीम जब्त सामग्री का मिलान और पंचनामा बनाने में जुटी है। वन विभाग को इसकी भी जांच करनी है कि लकड़ी आसपास के जंगल से काटी गई है या बाहर से लाकर बेची जा रही थी।

घर और खेत में मिला बेशकीमती लकड़ी का भंडार

वन विभाग के अनुसार अश्वनी डड़सेना के घर से मिली सामग्री में 29 नग सागौन के ल_े शामिल हैं। साथ ही 16 नग सागौन की डेंगरी और सागौन लकड़ी से भरा एक पिकअप वाहन भी मिला है। बड़ी मात्रा में चिरान और सागौन की लकड़ी से बने फर्नीचर के साथ फर्नीचर बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए हैं। गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में छिपाकर रखी गई सागौन लकड़ी को भी जब्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान सरपंच पति हो गए गायब

अश्वनी डड़सेना ग्राम पंचायत अंगारी की सरपंच ममता डड़सेना के पति हैं। वन विभाग की टीम जब घर पहुंची तो अश्वनी वहां मौजूद थे, लेकिन कुछ देर बाद वे घर के पीछे के रास्ते से निकलकर नदारद हो गए। वे इससे पहले भी जमीन धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुके हैं। वन विभाग ने उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभाग को पत्र लिखकर मदद मांगी है।

यह भी पढ़ें :

कई महीने से चल रहा था अवैध कारोबार

वन विभाग का मानना है कि घर से मिली लकड़ी की मात्रा और फर्नीचर बनाने के उपकरणों को देखते हुए कारोबार कई महीनों से चल रहा था। गांव के बीचों-बीच इतना बड़ा अवैध काम हो रहा था, लेकिन इसकी सूचना किसी ने नहीं दी। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार सागौन जैसी बेशकीमती लकड़ी को काटकर फर्नीचर बनाना और उसे बेचना वन अपराध की श्रेणी में आता है।

यह भी पढ़ें :

अब इन सवालों का देना होगा जवाब

जब्ती के बाद अब वन विभाग अश्वनी डड़सेना से पूछताछ करना चाहता है। आखिर इतनी बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी कहां से लाई गई। लकड़ी कटाई और फर्नीचर निर्माण के लिए वन विभाग से अनुमति ली गई थी या नहीं। इस अवैध धंधे में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पूछताछ के बाद मामले का होगा खुलासा

वन विभाग बालोद के डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि ग्राम अंगारी में अश्वनी डड़सेना के घर और एक अन्य स्थान से बड़ी मात्रा में सागौन लकड़ी बरामद की गई है। जब्त सामग्री की कीमत लगभग 9 लाख रुपए है। आरोपी नदारद है। उसकी पतासाजी के लिए पुलिस को पत्र लिखा गया है। पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Also Read
View All
Surajpur Crime: बाइक से पीछा कर गार्ड ने रुकवाई स्कूल बस, फिर ड्राइवर पर तान दी बंदूक, छात्र-छात्राओं के सामने पीटा

Surajpur Land Scam Case: बहुचर्चित जमीन घोटाले में तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी समेत 4 के खिलाफ एफआईआर, जिंदा महिला को बताया था मृत

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से

जयपुर: महिला की हत्या कर 1 साल से फरार 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, सूरत और वृंदावन में पुलिस को दे रहा था चकमा

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर दंपती का 1 करोड़ का अवैध मकान ध्वस्त, ड्रग्स-शराब तस्करी की काली कमाई से बनाया था 3 मंजिला घर