क्राइम

रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी ने दिया तीन तलाक, बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीते एक माह से बहन के घर रह रही थी पत्नी पति ने वहां जाकर दिया तीन तलाक और भागने लगा पत्नी ने परिजनों समेत पति को पकड़कर किया पुलिस के हवाले  
less than 1 minute read
Aug 31, 2019
फर्जी दस्तावेज पर ऋण लेने पहुंचा, हुआ गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज पर ऋण लेने पहुंचा, हुआ गिरफ्तार

पटना। बिहार के पीरबहोर जिले में एक सेवानिवृृत्त वायुसेना अधिकारी ने कथितरूप से अपनी बेगम को तीन तलाक दे दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को बिहार पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता के मुताबिक, "मैं पिछले एक माह से अपनी बहन के घर पर रह रही हूं। आज वह (पति) घर आए और बहुत तेजी से वो तीन शब्द बोले। इतना बोलने के बाद उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन मेरे परिवार के सदस्यों ने उन्हें पकड़ लिया।"

इसके बाद घरवालों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। आरोपी व्यक्ति की पहचान मोहम्मद अली इमाम के रूप में की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रिजवान अहमद खान ने कहा, "हम इस मामले को देख रहे हैं। जांच जारी है।"

गौरतलब है कि बीते 1 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 पर अपनी सहमति दे दी थी। इसके बाद तुरंत तीन तलाक देना एक अपराध बन गया और इसके अंतर्गत पति को तीन साल तक के कारावास का भी प्रावधान है।

Updated on:
31 Aug 2019 02:17 pm
Published on:
31 Aug 2019 02:16 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा: जीजा संग फूल तोड़ने गई थी साली, लौटने के आधे घंटे बाद बेड पर मिली दुर्गा की लाश, पति कालू फंदे से लटका मिला

Women Murder: सिंचाई कॉलोनी में रह रही महिला की हत्या, मिलने आई थी बेटी, दरवाजा खोला तो लाश देख उड़ गए होश

पाली में सरकारी शिक्षक की शर्मनाक करतूत: छात्रा को भेजे अश्लील मैसेज, ग्रामीणों ने जूतों की माला पहनाई; मुंह पर पोती कालिख

जोधपुर में ASI 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, पैंट की जेब में पैसे रखते ही ACB ने पकड़ा

Alwar Crime: जीएसटी अधिकारी के घर हुई लूट के मामले में मंत्री संजय शर्मा ने की परिवार से मुलाकात, पुलिस को मिले अहम सुराग