क्राइम

August 15 से पहले Jammu-Kashmir में पुलिस पार्टी पर Terrorist Attack, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) में आतंकवादियों ने पुलिस पार्टी पर हमला ( Terroris Attack on police party ) कर दिया हमलें में ( Terroris Attack on police party ) जिसमें दो जवान शहीद हो गए हैं। हालांकि घटना में एक आतंकी भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

2 min read
August 15 से पहले Jammu-Kashmir में पुलिस पार्टी पर Terrorist Attack, 2 जवान शहीद

नई दिल्ली। एक ओर देश में जहां स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां ( Preparations for independence day )
जोरों पर हैं, वहीं जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां आतंकवादियों ने पुलिस पार्टी पर हमला ( Terroris Attack on police party ) कर दिया है, जिसमें दो जवान शहीद हो गए हैं। हालांकि घटना में एक आतंकी भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार आतंकियों ने शुक्रवार को श्रीनगर ( Srinagar ) के नागम इलाके में पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि भारतीय जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभालते ही आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया

कश्मीर जोन की पुलिस ( Kashmir Zone Police ) ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार आतंकवादियों ने घात लगाकर नागम बाइपास के करीब पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको नजदीकी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों पुलिसकर्मियों के शहीद होने की जानकारी दी। वहीं, घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए सर्च ऑपरेशन ( Search operation ) शुरू कर दिया है। वहीं, स्वतंत्रता दिवस ( Independence day ) से पहले पुलिस पार्टी हुए इस हमले के बाद भारतीय सेना अलर्ट ( Indian Army Alert ) हो गई है। ऐसे में दिल्ली में सुरक्षा ( Security in delhi )बढ़ा दी गई है। लाल किले के आसपास पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है। आपको बता दें कि कल यानी 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण ( Coronavirus in India ) की वजह से कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया गया है।

अवंतीपोरा में आतंकियों के तीन ठिकानों को भंडाफोड़

आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी थी। इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना के 50 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और CRPF की 130 बटालियन ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा स्थित अवंतीपोरा में आतंकियों के तीन ठिकानों को भंडाफोड़ किया था

ये भी पढ़ें

Pakistan ने फिर तोड़ा सीजफायर, LoC पर गोलाबारी में 6 नागरिक घायल
Updated on:
14 Aug 2020 01:29 pm
Published on:
14 Aug 2020 11:39 am
Also Read
View All