क्राइम

गुजरात: भगवान की मूर्ति पर लिख रहे थे गाली,ग्रामीणों ने नग्न कर की पिटाई फिर निकाला जुलूस

भगवान माधांता की मूर्ति पर अपशब्द लिखने वाले दो युवकों को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा है।
2 min read
• •
Updated: 25 May 2018, 11:57 AM IST
paraded naked
गुजरात: भगवान की प्रतिमा पर लिख रहे थे गाली,ग्रामीणों ने नग्न कर की पिटाई फिर निकाला जुलूस

नई दिल्ली। गुजरात के राजकोट में भगवान की मूर्ति के स्टैंड पर पोस्टर चिपकाने और अपशब्द लिखने पर ग्रामीणों ने दो युवकों को निर्वस्त्र कर पिटाई कर सड़क पर घुमाया गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों युवकों ने मांधाता की मूर्ति पर गाली लिखी थी। जिससे लोग भड़क गए और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है।

निर्वस्त्र कर पूरे गांव में करवाई परेड
रिपोर्ट के मुताबिक गोंडल के सरकारी अस्पताल में मांधाता की मूर्ति लगी है। दोपहर में दो युवक प्रतिमा के पास पहले तो कुछ देर टहलते देखे गए, फिर अचानक उसपर कुछ लिखने लगे। आसपास के लोगों नें जब देखा कि दोनों युवक मूर्ति पर अपशब्द लिख रहे हैं तो अन्य लोगों को भी इकट्ठा कर लिया। ग्रामीणों ने पहले तो दोनों युवकों से मूर्ति पर लिखा अपशब्द मिटवाया फिर जमकर पिटाई की। कुछ देर बाद दोनों को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में परेड करवाई। बता दें कि स्थानीय कोली समुदाय के लोग मांधाता की ईश्वर की तरह पूजा करते हैं।

दोनों युवकों का चल रहा इलाज
पुलिस के मुताबित दोनों युवक राजकोट के ही भगवतपार के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान दिलीप और रंजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में तो लिया लेकिन आपसी सुलह के बाद मामले को बगैर किसी एफआईआर के रफा-दफा कर दिया गया। फिलहाल दोनों को गोंडल सिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है,जहां उनका चल रहा है।

दलित की पिटाई से हुई थी मौत
कुछ समय पहले में राजकोट में एक दलित युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। जिसकी बाद में मौत हो गई थी। वायरल वीडियो देख गया कि एक तरह दलित व्यक्ति को गेट पर रस्सी से बांध दिया गया है और उसके बाद दूसरा व्यक्ति उस पर पाइप को कोड़े की तरह बरसा रहा है। हालांकि शुरुआत में फैक्ट्री का ही कोई अन्य मजदूर उसकी पिटाई करता दिखता रहा। कर्मचारी के बाद फैक्ट्री मालिक आता है और दलित की पिटाई कर रहे मजदूर के हाथ से लोहे की रॉड ले लेता और फिर खुद दलित व्यक्ति की पिटाई शुरू कर देता है। मामले के तुल पकड़ने के बाद पुलिस ने पिटाई करने वाले सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Published on: