
Gujarat Lady Dawn
सूरत। गुजरात पुलिस के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुकी लेडी डॉन भूरी को पुलिस ने एक बार फिर से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, इस बार भूरी को पुलिस ने अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया है। भूरी पर आरोप लगा है कि उसने तलवार दिखाकर एक पान वाले से अवैध वसूली की कोशिश की। इसका एक वीडिया सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।
भूरी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही भूरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें वो एक पाने से अवैध वसूली कर रही थी। इस दौरान उसके हाथों में एक तलवार भी थी। बाद में वह जबरन दुकान बंद कराकर वहां से चली जाती है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद सूरत पुलिस ने भूरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि इससे पहले होली पर भी पुलिस ने उसे हंगामा करने के इल्जाम में गिरफ्तार किया था।
तलवार धमका कर वसूली कर रही थी भूरी
भूरी की तस्वीरों को देखकर कोई यकीन नहीं कर पाता कि वो एक पेशेवर अपराधी है। भूरी का असली नाम अस्मिता गोहिल है। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उससे हर कोई ये जान गया कि अपराधी है। जो वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसमें वह वराछा इलाके की वर्षा सोसायटी में स्थित एक पान की दुकान वाले को अपने हाथ में तलवार लेकर धमका रही है। उससे जबरन पैसे छीन रही है।
क्या था वीडियो में
आपको बता दें कि भूरी अपने एक साथी के साथ वहां मोटरसाइकिल से आती है। पान वाले को धमकी देती है, जो अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। पान वाला अपनी जेब में रखे रुपये निकालकर लेडी डॉन को सौंप देता है। भूरी अपने साथी के साथ वहां से बाइक पर निकल जाती है, लेकिन फिर लौटकर आती है और पान वाले को धमकी देकर वापस चली जाती है। पान वाला दुकान बंद कर वहां से निकल जाता है।
खौफ में जीते हैं वहां के लोग
भूरी का खौफ इतना है कि पान वाला एफआईआर कराने थाने भी नहीं गया था। तीन दिन बाद जब लेडी डॉन और उसके साथी की करतूत का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ तो पुलिस ने उस पान वाले को तलाश कर लिया। भूरी के खिलाफ इसके पुलिस ने लेडी डॉन भूरी के खिलाफ लूटपाट, धमकी और मारपीट का मामला दर्ज किया है। भूरी का खौफ सूरत में इस कदर कायम है कि वहां कोई भी उसके खिलाफ बोलने को तैयार नहीं है।
Updated on:
24 May 2018 08:59 pm
Published on:
24 May 2018 09:04 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
