क्राइम

उन्नाव केस: सुप्रीम ​​कोर्ट का आदेश- 7 दिन में पूरी हो मामले की जांच, अब दिल्ली में सुनवाई

Unnao Rape Case: सुप्रीम कोर्ट में आज मामले की सुनवाई CJI रंजन गोगोई ने उन्नाव रेप केस की रिपोर्ट तलब की विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर हत्या की साजिश का आरोप
3 min read
• •
Updated: 2 Aug 2019, 8:10 AM IST
Unnao Rape Case

नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च अदालत ने गुरुवार को उन्नाव केस में सुनवाई की। सुनवाई के दौरान सीजेआई रंजन गोगोई ने पीड़िता के पिता की मौत को लेकर भी सवाल उठाए। सीजेआई ने पूछा कि क्या उसके पिता की मौत पुलिस हिरासत में हुई है? यही नहीं सीजेआई गोगोई ने पिता की गिरफ्तारी, पिटाई और मौत को लेकर भी सवाल पूछे।

इसके साथ ही मुख्य न्यायधीश ने उन्नाव पीड़िता एक्सीडेंट मामले में 7 दिनों के भीतर जांच पूरी करने का आदेश दिया। सीजेआई ने रेप पीड़िता की हालत के बारे में जानकारी मांगी है। सीजेआई गोगोई ने कहा कि अगर पीड़िता की हालत में थोड़ी भी सुधार है तो उसको AIIMS में शिफ्ट किया जाए।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और उत्तर प्रदेश सरकार से इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। इसके साथ ही सीबीआई से दोपहर 12 बजे तक केस की रिपोर्ट मांगी थी।

कोर्ट ने उन्नाव रेप केस से जुड़े सारे मामले उत्तर प्रदेश से दिल्ली ट्रांसफर करने की बात कही। नए आदेश के अनुसार अब इस केस की सुनवाई दिल्ली के फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी।

सीजेआई रंजन गोगोई ने सॉलिसिटर जनरल से इस मामले को लेकर सीबीआई डायरेक्टर से बात करने का भी आदेश दिया है।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने उन्नाव रेप पीड़िता के परिवार द्वारा लिखे गए पत्र को संज्ञान में लेकर मामले की सुनवाई गुरुवार को करने का आदेश दिया था।

पीड़िता की मां की ओर से लिखे पत्र में उत्तर प्रदेश के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के आदमियों से खतरा होने का आरोप लगाया है। अदालत ने पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट भी मांगी।

अदालत ने ( Unnao rape case e ) अपने जनरल सेक्रेटरी से यह बताने को कहा है कि अगर पत्र वास्तव में 17 जुलाई को मिल गया था, तो इसे प्रधान न्यायाधीश के समक्ष पेश करने में देरी क्यों हुई।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि ऐसी रिपोर्ट सामने आईं हैं जिनसे लग रहा है कि जैसे सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में 17 जुलाई को पत्र रिसीव करने के बाद कुछ भी नहीं किया गया।

झूठे मामलों में फंसाने की धमकी

न्यायमूर्ति गोगोई ने कहा कि 'अत्यधिक घातक माहौल के बावजूद' अदालत कुछ रचनात्मक करने की कोशिश करेगी। प्रधान न्यायाधीश को लिखे पत्र में दुष्कर्म पीड़िता, उसकी मां, बहन, चाचा और चाची ने आरोप लगाया कि आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के गुर्गे उन्हें समझौता नहीं करने की स्थिति में झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

मौसी और चाची की मौत

पत्र के साथ आपराधिक धमकी देने वाला वीडियो और आरोपी की तस्वीरें हैं। आपको बता दें कि ( Unnao Rape Case ) रविवार को इस लड़की की कार में एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी जिसमें उसकी मौसी और चाची की मौत हुई थी जबकि वह गंभीर रूप से घायल हुई थी।

Updated on:
2 Aug 2019, 8:10 AM IST
Published on: