31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर में सेना के हाथ बड़ी सफलता, मुठभेड़ में जैश का कमांडर फैयाज पंजू ढेर

जम्मू-कश्मीर में Top Jaish Commander killed पाकिस्तान की ओर हुई गोलीबार में एक महिला की भी मौत अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आर रहा पाकिस्तान
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 31 Jul 2019, 12:22 PM IST

kashmir

नई दिल्ली:जम्मू-कश्मीर में बुधवार को सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। यहां बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान 3 घुसपैठियों को मार गिराया है। हालांकि सीमा पर पाकिस्तान की ओर हुई गोलीबार में एक महिला की भी मौत हो गई है।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को गुरेज सेक्टर के बक्तूर इलाके में सेना की सतर्क टुकड़ियों द्वारा घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के एक समूह को चुनौती दी गई थी।

Jaish commander killed " src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/31/a3_4912100-m.png">

विश्व बिरादरी में शांति का ढोंग करने वाला पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आर रहा है। कश्मीर में सीमा पार से लगातार फायरिंग हो रही है। नियंत्रण रेखा (LoC) पर भी भारतीय जवानों को निशाना बनाया जा रहा है।

CCD के मालिक वीजी सिद्धार्थ ने खुदकुशी की, 36 घंटे बाद नदी में मिला शव

वहीं, अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने आतंक पर कड़ा प्रहार करते हुए पुलवामा के मास्टर-माइंड फैयाज पंजू समेत 2 आतंकियों को मार गिराया है। मूल से रूप से कश्मीर के त्राल का रहनेवाला फैयाज पंजू जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर था।

कैग का खुलासा- अभी तक नहीं आसान नहीं हो सका है जीएसटी जमा करने का प्रोसेस

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजबेहड़ा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना पर राष्ट्रीय राइफल्स, राज्य पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने बिजबेहड़ा में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

भारतीय जवानों ने आंतकियों से आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों ओर से हुई इस गोलीबारी में जैश कमांडर फैयाज पंजू ढेर हो गया। फैयाज ही पुलवामा आतंकी हमले का मास्टर माइंड था।

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो बोले- पश्चिम बंगाल में बदलाव चाहने वाले लोग ममता बनर्जी से चाहते हैं छुटकारा

वही, दूसरी पाक सेना ने शाहपुर और सौजियां सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाक सेना ने तंगधार में मोर्टार दागे। भारतीय सेना ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। सीमा पार से हुई इस गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया। जबकि भारतीय जवानों ने दो पाक सैनिकों को मार गिराया।