Kanpur Encounter में मारे गए Gangster Vikas Dubey का एक और Audio viral Audio viral में हुआ खुलासा, पूर्वनियोजित थी Bikeru murder case की साजिश
नई दिल्ली। कानपुर में एनकाउंटर ( Kanpur Encounter ) में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे ( Gangster Vikas Dubey Latest News) को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। विकास दुबे ( Vikas Dubey Kanpur wala ) बिकरू गांव में खूनी संघर्ष ( Bikru Encounter ase ) का पहले ही ऐलान कर चुका था, ऐसा शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा। लेकिन इस बीच सामने आए विकास दुबे के नए ऑडियो ने सबके होश उड़ा दिए। Kanpur Encounter के बाद चल रही तमाम जांचों के बीच विकास दुबे ( Vikas Dubey Audio Viral ) का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में विकास दुबे ( Gangster Vikas Dubey ) फोन पर किसी शख्स को गोली गलौज कर रहा था। इस दौरान विकास ने सामने वाले शख्स से यह कहता सुनाई पड़ रहा है कि कोई मुझ पर फर्जी मुकदमा लिखवा रहा है।
वहीं, सूत्रों का तो यहां तक दावा है कि विकास दुबे फोन पर जिस शख्स के साथ बात कर रहा है, वह कोई ओर नहीं बल्कि चौबेपुर थाने का वही दरोगा विनय तिवारी है जिस पर मुखबरी करने का आरोप लगाया है। इस ऑडियो में विकास दुबे यह कहता सुनाई पड़ रहा है कि इतना बड़ा कांड करूंगा, जानेगा कि किससे पाला पड़ा है...फिर चाहे पूरी उम्र फरारी ही क्यों न काटनी पड़े। तभी उधर से आवाज आती है कि...पहले हमें तो जानकारी करने दो। फिर इधर से विकास दुबे बोलता है कि अगर पूरी जीप न मर गई...एक-एक की हत्या कर दूंगा। चाहे फिर पूरी उम्र जेल में ही काटूं। उधर, से आवाजा आती है...भैया जाने दो अब।
वायरल ऑडियो में हुए इस खुलासे से साफ पता चला रहा है कि बिकरू गांव में घटी यह घटना पूर्व नियोजित थी। चौंकाने वाली बात यह है कि इतना सब होते हुए भी पुलिस ने इसको कतई गंभीरता से नहीं लिया। यही नहीं विकास दुबे तो यह तक जानकारी थी कि उसके खिलाफ कोई केस लिखा जा रहा है। हालांकि इस हत्याकांड में पहले से ही चौबेपुर के थाना इंचार्ज विनय तिवारी की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है। सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि पुलिस पर फायरिंग के बीच अपने साथियों को अकेला छोड़कर क्यों भाग गए।