क्राइम

कौन है पुलकित आर्य? जो रिजॉर्ट रिसेप्शनिस्ट की हत्या के आरोप में हुआ गिरफ्तार, विवादों से है पुराना नाता

उत्तराखंड में रिजॉर्ट रिसेप्शनिस्ट की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में मुख्य आरोपी की पहचान बीजेपी नेता के बेटे पुलकित आर्य के तौर पर हुई है।
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2022, 11:57 AM IST
Who Is Pulkit Arya Who Has Been Arrested For Uttarakhand Resort Receptionist Murder Case
Who Is Pulkit Arya Who Has Been Arrested For Uttarakhand Resort Receptionist Murder Case

उत्तराखंड में रिजॉर्ट रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या मामले में लगातार नए मोड़ सामने आ रहे हैं। अंकिता शव मिलने के बाद अब सबकी नजरें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के जरिए कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। इस बीच पौढ़ी पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान भाजपा नेता के बेटे पुलकित आर्य के रूप में हुई है। जबकि अन्य दो आरोपी अंकित गुप्ता और सौरभ भास्कर को भी पुलिस गिरफ्त में हैं। पहले यह मामला केवल पीड़िता के लापता होने तक ही सीमित था। लेकिन अब हत्या के साथ ही कुछ और आशंकाएं भी लगाई जा रही हैं।

पुलिस गिरफ्त में आए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों ने लड़की से विवाद के बाद उसे चिल्ला रोड के पास नहर में धकेल दिया था।

SDRF की टीम ने नहर से एक शव ढूंढा है, जिसकी शिनाख्त के लिए पीड़िता के परिजनों को बुलाया गया, परिजनों ने अंकिता के शव होने की पुष्टि कर दी है।

यह भी पढ़ें - अंकिता हत्याकांड : एक्शन में उत्तराखंड सरकार, ऋषिकेश में पुलकित आर्य के रिजॉर्ट पर चला बुलडोजर, CM बोले - दी जाएगी कड़ी सजा

कौन है पुलकित आर्य?
मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड में रिजॉर्ट रिसेप्शनिस्ट की हत्या के आरोप में गिरफ्तार मुख्य आरोपी का नाम पुलकित आर्य है। पुलकित ही वनंतरा रिजॉर्ट का मालिक भी है।

पुलकित के पिता विनोद आर्य उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। पुलकित पर आरोप है कि वह पीड़िता पर तरह-तरह के दबाव डाल रहा था और जब उसने मना कर दिया तो उसे मौत के घाट उतार दिया।

राज्यमंत्री का भाई है पुलकित आर्य
पुलकित के पिता जहां प्रदेश के पूर्व मंत्री रह चुके हैं, वहीं पुलकित का भाई राज्य मंत्री है। दरअसल पुलकित की पृष्ठभूमि राजनीतिक परिवार से रही है। पुलकित का भाई अंकित आर्य प्रदेश में राज्य मंत्री है। वहीं पुलकित के पिता विनोद आर्य यूपी के सह प्रभारी और पूर्व राज्य मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही वे उत्तराखंड ओबीसी कल्याण आयोग के उपाध्यक्ष भी हैं।


विवादों से पुलकित आर्य का पुराना नाता
ये पहली बार नहीं है जब पुलकित आर्य का नाम किसी विवाद से जुड़ा हो। इससे पहले भी पुलकित का विवादों से गहरा नाता रहा है।

वर्ष 2016 में पुलकित का नाम उत्तराखंड आयुष प्री मेडिकल टेस्‍ट के बाद एडमिशन विवाद में सामने आया था। इसमें एक मुकदमा भी कायम हुआ था। उस पर आरोप था कि उसने धांधली के दम पर एडमिशन लिया था।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंडः तवाघाट-लिपुलेख नेशनल हाईवे लैंडस्लाइड के बाद से बंद, 400 यात्री फंसे

Published on: