क्राइम

पिस्तौल को खिलौना कहने पर मारी गोली,महिला की मौत

दिलशाद गार्डन में बुटीक चलाती थी महिला, प्रेमिका से मिलने आया था युवक
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2018, 2:45 PM IST
gun
पिस्तौल को खिलौना कहने पर मारी गोली,महिला की मौत

नई दिल्ली। दिलशाद गार्डन में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। इस मामले में महिला का कोई लेनादेना नहीं था। इसके बावजूद उसकी जान चली गई। दरअसल आरोपी युवक अपने दोस्त के साथ एक बुटीक में अपनी प्रेमिका को ढूंढ़ने पहुंचा था। इस दौरान वह अपने साथ एक पिस्तौल लेकर पहुंचा था ताकि वह अपनी प्रेमिका को डरा सके। इस दौरान बुटीक मलिक ने उससे पूछा कि क्या यह असली बंदूक है कि खिलौना। इस पर चिढ़कर युवक ने उस पर गोली चला दी।

आरोपी से पिस्तौल बरामद की

पुलिस ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल आरोपी के पास से बरामद कर ली गई है। आरोपी के साथ पवन की तलाश की जा रही है। पवन और सनी बुधवार को दिलशाद गार्डन के एक घर में पहुंचे जहां एक बुटीक भी चलता है। पवन बुटीक के मालिक को जानता है। पवन का बुटीक में काम करने वाली एक लड़की से संबंध रहा है। जब पवन ने किसी और लड़की के लिए बुटीक में काम करने वाली युवती से संबंध खत्म कर लिया तो उसने पवन के नए अफेयर के बारे में उसकी पत्नी को सब कुछ बता दिया। पवन बुटीक वाली युवती को डराना चाहता था, इसलिए उसने एक पिस्तौल का इंतजाम किया।

पांच मीटर दूर से चलाई गोली

पवन और सनी करीब आठ बजे वहां पहुंचे। पवन ने अपनी पूर्व प्रेमिका को बुलाया। जैसे ही वह पहुंची,पवन ने पिस्तौल निकाली और उस पर तान दी। पवन ने पिस्तौल सनी को दे दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर 24 वर्षीय पीड़ित वहां पहुंची और सनी के हाथ में पिस्तौल देखकर पूछा कि क्या यह पिस्तौल असली है या खिलौना है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पीड़िता को करीब पांच मीटर की दूरी से गोली मार दी, ताकि वह यह सबित कर सके कि उसके हाथ में खिलौना नहीं पिस्तौल थी। जिस समय लड़की को गोली लगी, वहां 10 चश्मदीद मौजूद थे। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टर ने उसे जीटीबी अस्पताल रेफेर कर दिया। खून से लथपथ युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई।

Published on: