
दिल्ली: मंडावली इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेढ़, लुटेरों ने एएसआई को मारी गोली
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मंडावली इलाके में एक ही परिवार के तीन बच्चियों के मौत से पूरे इलाके में शौक की लहर है लेकिन इन सबके बीच भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। दरअसल मंडावली इलाके में पुलिस व पांच अपराधियों के समूह के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई जिसमें दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक को गोली लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि ये पांचों अपराधी एक घर में लूट-पाट करने की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया और मकान के चारों ओर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया। इनमें से एक एएसआई लोकेश शर्मा भी शामिल थे। गुरुवार की रात करीब 2 बजे मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी ने शर्मा की सर्विस रिवाल्वर छीनकर उन पर गोली चला दी। गोली शर्मा के बाएं कंधे में लगी। हालांकि पुलिस अपने रणनीति में कामयाब नहीं हो पाई और लुटेरे बचने में कामयाब हो गए।
एएसआई लोकेश को नजदीकी अस्पताल में कराया गया भर्ती
आपको बता दें कि इस घटना के बाद पुलिस ने बताया कि लोकेश शर्मा को नजदीकी अस्पताल में फौरन ही भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी है। पुलिस के मुताबिक मंडावली इलाके में सक्रिय इस तरह के तीन या चार गैंग रात में देर से आते हैं और रेलवे ट्रैक के पास पॉश इलाके में छिनौती या लूट-पाट को अंजाम देते हैं। पुलिस ने कहा है कि बहुत जल्द ही इन अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस इन अपराधियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग तरह की रणनीति अपना रही है। हालांकि अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है कि ये अपराधी किस गिरोह के हैं।
Published on:
27 Jul 2018 08:06 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
