धौलपुर

Dholpur Firing: बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने अचानक चला दी गोली, दुकान पर बैठे युवक की दर्दनाक मौत

Rajasthan News: नगला दरवेशा निवासी युवक अमन पुत्र राजकुमार घर के पास एक दुकान पर बैठा था। शाम करीब 7:30 बजे बाइक सवार दो युवक आए और उस पर अचानक फायरिंग कर दी।
less than 1 minute read
Sep 24, 2025
Feature image
घटना के बाद जिला अस्पताल में मौजूद लोग (फोटो: पत्रिका)

Youth Died In Firing: धौलपुर के बसेड़ी नगर पालिका क्षेत्र के नगला दरवेशा में मंगलवार देर शाम बाइक सवार अज्ञात जनों ने फायरिंग कर दी। जिसमें गोली लगने से युवक अमन घायल हो गया। उसके पेट में गोली लगी। बाद में परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है। बताया जा रहा है कि नगला दरवेशा निवासी युवक अमन पुत्र राजकुमार घर के पास एक दुकान पर बैठा था। शाम करीब 7:30 बजे बाइक सवार दो युवक आए और उस पर अचानक फायरिंग कर दी। जिसमें अमन के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। वहीं परिजन घायल अमन को बसेड़ी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे रैफर कर दिया। युवक को धौलपुर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

उधर घटनाक्रम के बाद पुलिस ने इलाके में हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। रात 10 बजे तक अज्ञात बाइक सवारों का सुराग नहीं लगा। उधर घटनाक्रम को लेकर तीन-चार दिन पहले हुए विवाद से जोड़ा भी जा रहा है। फिलहाल जांच जारी है।

Published on:
24 Sept 2025 12:30 pm