डबरा

पुलिसकर्मी के आगे वरिष्ठ भाजपा नेता ने जोड़े हाथ, ये है कारण

MP News: भितरवार थाने में दो व्यापारियों के विवाद को सुलझाने पहुंचे BJP नेताओं को थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह ने कड़क फटकार लगाई।
2 min read
Dec 07, 2025
traders dispute bjp leader folds hands before policeman mp news
bjp leader folds hands before policeman between traders dispute (फोटो- Patrika.com)

Traders Dispute:भितरवार में दो व्यापारियों के बीच हुए विवाद को सुलझाने भाजपा के वरिष्ठ नेता मार्केटिंग सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष मोहन मोदी (Mohan Modi) और पूर्व पार्षद दीपक मोदी अन्य भाजपा नेताओं के साथ पुलिस थाने पहुंचे। यहां थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह बिफर गए। उन्होंने नेताओं से कहा कि यह थाना है ऐसा यहां नहीं चलेगा। थाना प्रभारी के आगे हाथ जोड़े खड़े भाजपा नेता का यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (mp news)

धान के कट्टे को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, शनिवार को नगर के कृषि उपज मंडी में धान खरीदी के दौरान व्यापारी मिथलेश साहू और बिनोद साहू के बीच विवाद हो गया। धान का एक कट्टा इधर से उधर हो जाने पर हुए विवाद में दोनों व्यापारियों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष पुलिस थाने पहुंचे और उन्होंने पुलिस को आपबीती सुनाई। वहीं व्यापारियों के विवाद की सूचना पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मार्केटिंग सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष मोहन मोदी और भाजपा के पूर्व पार्षद दीपक मोदी अन्य भाजपा नेताओं के साथ पुलिस थाने पहुंचे।

भाजपाइयों को देख भड़के थाना प्रभारी

थाना परिसर में खड़े दोनों व्यापारियों को उक्त भाजपा नेता समझा रहे थे। भाजपाइयों को देख थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह भड़क गए और वे थाने से बाहर निकले और भाजपा नेता मोहन मोदी और दीपक मोदी को अंगुली दिखाते हुए बोले ये थाना है यहां ये सब नहीं चलेगा। हड़काने पर भाजपा नेता थाना प्रभारी के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसे देख भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व पार्षद लोकेंद्र यादव, भाजपा नेता रिंकू शर्मा ने थाना प्रभारी के इस व्यवहार पर कड़ा विरोध जताया है।

व्यापारियों के बीच विवाद का यह था मामला

भितरवार कृषि उपज मंडी से अधिकृत फर्म जयराज ट्रेडर्स के संचालक मिथलेश साहू एवं साहू ट्रेडर्स के संचालक विनोद साहू के मंडी प्रांगण में पास में धान खरीदी के ढेर लगे हुए हैं। जहां साहू ट्रेडर्स के संचालक विनोद साहू का धान का एक कट्टा रखा हुआ था जो जयराज ट्रेडर्स के संचालक मिथलेश साहू के यहां कार्यरत पल्लेदार द्वारा भूल बस उठा लिया गया। इसी बात पर दोनों व्यापारियों के बीच विवाद हो गया। सीसीटीवी कैमरे में जयराज ट्रेडर्स के पल्लेदार द्वारा धान का कट्टा उठा कर ले जाते हुए देखा गया उसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और थाने तक जा पहुंचा। हालांकि पुलिस ने मामले को मंडी में ही आपस में निपटने को लेकर दोनों पक्षों को नसीहत दी। (mp news)

थाना प्रभारी बोले ….

व्यापारियों एवं जो लोग आए थे। उनके द्वारा ऊंचे स्वर में बातें की जा रही थी उन्हें समझाया गया कि इस प्रकार से बातें ना करें व्यावहारिकता से रहें। उनको समझाइश दी गई है। कोई गलत बात नहीं कही है। - सुधीर सिंह कुशवाह, थाना
प्रभारी, भितरवार

Published on:
07 Dec 2025 12:09 pm