दमोह

प्यार किया..संबंध बनाए..जब शादी की बारी आई तो बोला- इंटरकास्ट शादी नहीं करूंगा

शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक किया शारीरिक शोषण, पीड़िता की शिकायत मामला दर्ज..
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2022, 9:12 PM IST
damoh.jpg

दमोह. दमोह देहात थाना की सागर नाका चौकी अंतर्गत एक युवती के साथ लगातार एक साल तक दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। बताया गया है कि आरोपी युवक द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर होटल ले जाकर दुष्कर्म किया और बाद में उसने अंतरजातीय विवाह करने से मना कर दिया। साथ ही युवती के साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद युवती ने सागर नाका चौकी पहुंचकर अपराध पंजीबद्ध कराया है।

शादी का वादा कर बनाए संबंध
पीड़िता मनीषा (बदला हुआ नाम) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वो नर्सिंग का कोर्स कर रही है। उसने आगे कहा कि साल 2019 में एक नौकरी ज्वाइन की थी इसी दौरान दफ्तर में उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई। एक ही दफ्तर में काम करने के कारण दोनों में दोस्ती हो गई और फिर कुछ दिन बातचीत होने के बाद आरोपी ने उससे प्यार का इजहार किया। दोनों के बीच अफेयर हो गया इसी दौरान पहली बार 16 फरवरी 2021 को आरोपी युवक पहली बार मनीषा के घर आया और वहीं पर शादी का झांसा देकर पहली बार शारीरिक संबंध बनाए।


शादी की बारी आई तो बोला- इंटरकास्ट शादी नहीं करूंगा
पीड़िता मनीषा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि इसके बाद उसने शहर की एक होटल व अन्य स्थानों पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। मनीषा ने बताया कि जब उसने प्रेमी से शादी के लिए कहा, तो उसने जाति अंतर की बात कहते हुए अंतरजातीय विवाह करने से मना कर दिया। इसके बाद भी उसने मेरे साथ जबरदस्ती का प्रयास किया और मारपीट की। फिलहाल, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया आरोपी को जेल भेज दिया है।

Published on: