26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहू परीक्षा पास न कर ले इस डर से जेठ ने काट डाला उसका अंगूठा, जानिए पूरा मामला

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी बहू..परीक्षा न दे पाए इसलिए जेठ ने काट दिया अंगूठा..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदा

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 23 Jun 2022, 8:26 PM IST

harda.jpg

हरदा. मध्यप्रदेश के हरदा जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक जेठ ने अपनी बहू का अंगूठा दांत से काट दिया। जेठ के बहू के अंगूठे को काटने की वजह जानकर आप और हैरान रह जाएंगे। दरअसल बहू प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी और जेठ को ये पसंद नहीं था और वो लगातार इसका विरोध भी करता था। जेठ नहीं चाहता था कि बहू नौकरी करे। पीड़िता ने बताया कि उसका आने वाले दिनों में टाइपिंग का एग्जाम था और अब अंगूठा कटने के बाद वो शायद ही एग्जाम दे पाए।

परीक्षा पास न कर पाए बहू इसलिए काट दिया अंगूठा
हरदा में रहने वाली महिला कंचन (बदला हुआ नाम) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वो रेलवे की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है लेकिन उसके जेठ सतीश साकल्ले को ये बात पसंद नहीं थी। वो नहीं चाहते कि वो नौकरी करे शायद उन्हें इसी बात का डर था कि कहीं परीक्षा पास कर वो नौकरी न करने लगे। इसलिए वो हमेशा उसकी पढ़ाई का भी विरोध करते रहे। पीड़िता कंचन ने पुलिस को बताया कि उसका आने वाले दिनों में टाइपिंग का एग्जाम है। घर में हुए विवाद के दौरान जेठ सतीश ने उसका हाथ पकड़कर अपने मुंह में ले लिया और अंगूठे को दांतों से तब तक काटा जब तक कि खून नहीं आने लगा।

यह भी पढ़ें- ऑफिस से शुरु हुई दोस्ती प्यार में बदली, बर्थ-डे पर प्यार का इजहार कर बनाया हवस का शिकार


पिता से कर रहा था विवाद
पीड़िता कंचन (बदला हुआ नाम) ने बताया कि घटना उस वक्त की है जब कोचिंग जाने के लिए घर से निकल रही थी तभी ससुर के साथ जेठ सतीश घर के हिस्से को लेकर विवाद करने लगे। जेठ ससुर के साथ मारपीट कर रहे थे और जब वो बीच बचाव करने के लिए पहुंची तो जेठ ने उसके दाहिने हाथ का अंगूठा दांतों से इस कदर काटा कि अंगूठा कट गया और खून आने लगा। खून आता देख वो घर से भागी और सीधे अस्पताल पहुंची। अस्पताल में इलाज के बाद पीड़िता ने पति के साथ जाकर पुलिस में जेठ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई