26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑफिस से शुरु हुई दोस्ती प्यार में बदली, बर्थ-डे पर प्यार का इजहार कर बनाया हवस का शिकार

बर्थ-डे पर लड़की के फ्लैट पर जाकर लड़के ने किया था प्यार का इजहार..शादी का वादा कर बनाता रहा संबंध..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 22 Jun 2022, 5:50 PM IST

indore_rape.jpg

इंदौर. ऑफिस में हुई पहचान पहले दोस्ती में बदली..फिर प्यार हुआ और फिर शादी का वादा कर प्रेमी ने कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए, दिन गुजरते गए और तीन साल बीत गए। अब जब युवती ने प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वो शादी करने से मुकर गया जिसके बाद पीड़ित युवती थाने पहुंची और पुलिस में प्रेमी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया। मामला इंदौर का है जहां इंश्योरेंस कंपनी में काम करने वाली युवती को उसी कंपनी में काम करने वाले सेल्स मैनेजर ने अपने प्यार के जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए।

ऑफिस वाला प्यार
एलआईजी इलाके में रहने वाली 27 वर्षीय युवती वैशाली (बदला हुआ नाम) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वो एक इंश्योरेंस कंपनी में रिलेशनशिप मैनेजर है उसी कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर रगजत अग्रवाल नाम का युवक काम करता है। ऑफिस में काम के दौरान वैशाली की रजत से दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर भी बातचीत होने लगी। वैशाली ने बताया कि तीन साल पहले उसके बर्थ-डे पर रजत केक व बुके लेकर उसके फ्लैट पर पहुंचा और प्यार का इजहार किया। वैशाली भी उसे पसंद करती थी लिहाजा उसने उसका प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया। बाद में रजत ने उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध और करीब तीन साल से वो लगातार उसके साथ संबंध बना रहा था।

यह भी पढ़ें- सिंगल मदर से पड़ोसी युवक बनाता रहा संबंध, थाने पहुंचा मामला

संबंध बनाकर शादी से मुकरा
वैशाली (बदला हुआ नाम) ने बताया कि अक्सर रजत उसके घर आता था और शादी का वादा कर संबंध बनाता था। लेकिन बीते दिनों जब उसने रजत पर शादी के लिए दबाव बनाया तो रजत ने साफ लफ्जों में उससे कहा कि इस संबंध को सिर्फ दोस्ती तक रखो वो शादी के वादे से पूरी तरह पलट गया। इतना ही नहीं अब रजत ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया है और बात करना भी बंद कर दी है। जिसके बाद वैशाली मंगलवार को महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है फिलहाल आरोपी रजत की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें- घर की दहलीज पर बेटी को बिलखता छोड़ दुनिया को अलविदा कह गई मां, जानिए मामला