26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर की दहलीज पर बेटी को बिलखता छोड़ दुनिया को अलविदा कह गई मां, जानिए मामला

सरपंच की रैली में गए थे पति और ससुर..सात महीने की बच्ची को दहलीज पर सुलाकर लगाई फांसी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 21 Jun 2022, 4:05 PM IST

indore_suicide.jpg

इंदौर. घर की दहलीज पर अपनी सात महीने की मासूम बेटी को सुलाकर एक मां ने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर जब पड़ोसी घर पहुंचे तो घर की दहलीज पर बिलख रही थी और घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर पड़ोसी अंदर दाखिल हुए तो देखा कि बच्ची की मां फांसी के फंदे पर झूली हुई थी। खुदकुशी के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दहलीज पर बेटी को सुलाकर लगा ली फांसी
घटना इंदौर के राजपुरा गांव की है, जहां रहने वाली पूजा नाम की 22 वर्षीय महिला ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पूजा की शादी करीब डेढ़ साल पहले विजय नाम के युवक से हुई थी। विजय कृषि मजदूर है, जो घटना के वक्त अपने पिता के साथ सरपंच के चुनाव प्रचार के लिए गांव में गया हुआ था। बताया जा रहा है कि खुदकुशी करने से पहले पूजा ने अपनी मासूम बेटी को घर की दहलीज के बाहर सुला दिया था और फिर कमरे में आकर खुदकुशी कर ली।

यह भी पढ़ें- अफसर की होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में कमरों से पकड़ाए युवक युवतियां

घटना का पता उस वक्त चला जब मासूम बच्ची की रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे। काफी देर तक बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब पड़ोसी घर पहुंचे तो देखा कि बच्ची दहलीज के बाहर पड़ी थी और दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब पूजा ने दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुए तो पूजा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। पूजा को फांसी के फंदे से उतारकर पड़ोसियों ने उसके पति व ससुर को सूचना दी जिसके बाद दोनों घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। शुरुआती तफ्तीश में पुलिस को दंपति के बीच विवाद की बात पता चली है जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें- मां की लाश के पास बिलखता रहा 4 महीने का मासूम, पति अस्पताल में छोड़कर भागा, जानिए पूरा मामला