26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां की लाश के पास बिलखता रहा 4 महीने का मासूम, पति अस्पताल में छोड़कर भागा, जानिए पूरा मामला

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत..पिता का आरोप दहेज के लिए पति व ससुरालवाले करते थे परेशान...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 19 Jun 2022, 6:33 PM IST

gwalior_death.jpg

ग्वालियर. संदिग्ध हालत में हुई एक महिला की मौत के बाद पति व ससुरालवाले उसकी लाश को हॉस्पिटल में ही छोड़कर भाग गए। मां के शव के पास 4 महीने का मासूम बच्चा बैठकर बिलखता रहा और जि किसी की भी नजर उस पर पड़ी उसका दिल पसीज गया। घटना ग्वालियर की है जहां महिला की मौत के लिए उसके पिता ने पति व ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं जिसके कारण पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर मामले की जांच में जुट गई है।


ये है पूरा मामला
घटना ग्वालियर के उपनगर मुरार की है जहां रहने वाली 24 साल की दीपा शर्मा को उसका पति प्रवीण व ससुरालवाले अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जैस ही डॉक्टरों ने दीपा की मौत की खबर पति प्रवीण को दी तो वो परिवारवालों के साथ मिलकर अस्पताल में ही पत्नी की लाश को छोड़कर भाग गया। दीपा का एक 4 महीने का मासूम बच्चा भी है जो मां की मौत के बाद अस्पताल में ही मां की लाश के पास बैठा रहा। बाद में जब दीपा के पिता अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने बताया कि दीपा की शादी साल 2020 में महाराजपुरा में रहने वाले प्रवीण के साथ हुई थी। प्रवीण प्राइवेट जॉब करता है,शादी में उन्होंने 10 लाख रुपए कैश व घर गृहस्थी का सारा सामान जेवरात दिए थे। लेकिन इसके बाद भी ससुरालवाले बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। शादी के दो महीने बाद ही प्रवीण दीपा को दहेज के लिए परेशान करने लगा था। जिसकी शिकायत थाने में भी दर्ज कराई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।

यह भी पढ़ें- सुबह-सुबह सास का चेहरा देख ठनका बहू का पारा, बांधकर झाडू से पीटा, छूटकर पहुंची थाने


पिता का आरोप- बेटी की हत्या हुई
दीपा के पिता ने बताया कि दीपा के शरीर पर पैर से लेकर गले तक चोट के निशान हैं जो ये बता रहे हैं उसके साथ मारपीट की गई है और इसी मारपीट के कारण उसकी मौत हुई है। वहीं दीपा के शरीर पर चोट के निशान होने के कारण और पति व ससुरालवालों के दीपा की लाश को अस्पताल में ही छोड़कर भाग जाने के कारण मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने दीपा के पिता की शिकायत पर मामला जांच में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- ड्राइवर ने गंदा वीडियो दिखाकर 9 साल की बच्ची से की छेड़छाड़, वॉशरूम के बहाने भागी बच्ची