26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुबह-सुबह सास का चेहरा देख ठनका बहू का माथा, बांधकर झाडू से पीटा, छूटकर पहुंची थाने

महिला का आरोप- मनहूस कहते हैं बहू-बेटा, कहती है सुबह से तेरा चेहरा देख लिया पूरा दिन खराब होगा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 19 Jun 2022, 4:46 PM IST

rajgarh.jpg

राजगढ़. राजगढ़ में एक बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे-बहू के जुल्मों से बचाने की गुहार पुलिस से लगाई है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि बेटा और बहू उसे मनहूस मानते हैं। मारपीट करते हैं और घर से भी निकाल दिया है। जो 7 बीघा जमीन थी वो भी बेटे-बहू ने उनसे छीन ली है और खाना तक नहीं देते हैं। बहू ने मनहूस कहकर सुबह-सुबह बांधकर झाड़ू से पीटा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बेटे-बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बहू और बेटे ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है।

'मनहूस कहकर बहू-बेटे ने झाड़ू से पीटा'
मामला खिलचीपुर के एक गांव का है जहां रहने वाली 60 साल की बुजुर्ग महिला गुलाब बाई ने बहू और बेटे के जुल्मों की दास्तां पुलिस को बताते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। बुजुर्ग महिला गुलाब बाई ने कहा कि साहब मेरा बेटा मोहन और बहू आशा ने मुझे और मेरी 20 साल की जवान बेटी को घर से निकाल दिया है। दोनों घर के पास ही एक कमरे में रहते हैं और मजदूरी कर अपना जीवन-बसर कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि शनिवार की सुबह वो कमरे के बाहर बैठकर मुंह धो रही थीं तभी बहू आशा घर से बाहर निकली और उन्हें देखते ही भड़क गई। उसने कहा कि सुबह-सुबह मनहूस का चेहरा देख लिया अब पूरा दिन खराब जाएगा और झाड़ू उठाकर पीटना शुरु कर दिया। कुछ देर बाद बेटा भी घर से बाहर आया और उसने भी पीटा। दोनों ने कमरे में बांधकर झाड़ू से पिटाई की। किसी तरह बुजुर्ग मां उनके चंगुल से छूटकर भागी और पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने ये भी बताया कि बेटे-बहू ने 7 बीघा जमीन भी ले ली है और खाने के लिए तक कुछ नहीं देते।

यह भी पढ़ें- सिंगल मदर से पड़ोसी युवक बनाता रहा संबंध, थाने पहुंचा मामला

बहू-बेटे ने आरोपों की बताया गलत
बुजुर्ग महिला की फरियाद सुनने के बाद पुलिस ने बेटे मोहन व उसकी पत्नी आशा को पुलिस थाने बुलाया। दोनों थाने पहुंचे तो बुजुर्ग महिला के आरोपों को झूठा बताने लगे। बहू आशा ने तो ये तक कहा कि सास झूठ बोल रही है दरअसल उसकी ननद अक्सर विवाद करती रहती है जिससे वो परेशान हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- डॉक्टर बॉयफ्रेंड के दूसरी लड़की से अश्लील चैट देखे तो गंवानी पड़ी जान, 3 दिन से रह रही थी प्रेमी के साथ