26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉक्टर बॉयफ्रेंड के दूसरी लड़की से अश्लील चैट देखे तो गंवानी पड़ी जान, 3 दिन से रह रही थी प्रेमी के साथ

गर्लफ्रेंड को मारने के बाद प्रेमी डॉक्टर ने फांसी पर लटका दिया था शव..पूछताछ में झूठ हुआ बेनकाब...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 18 Jun 2022, 6:30 PM IST

gwalior.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में एक डॉक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसकी हत्या को सुसाइड दिखाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए चादर के जरिए पंखे से फंदे पर लटका दिया। लेकिन आरोपी डॉक्टर की कोशिश पुलिस के सामने कुछ घंटे भी नहीं टिक पाई और पुलिस ने उसके झूठ को बेनकाब करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड ने डॉक्टर के मोबाइल पर दूसरी लड़कियों से हुई अश्लील चैटिंग देख ली थी जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था।

गर्लफ्रेंड को गला दबाकर की हत्या
घटना ग्वालियर के थाटीपुर इलाके की है जहां कुम्हारपुरा कुबेर आश्रम के पीछे एक फ्लैट में युवती के फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना पुलिस को बीती रात मिली थी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की तो पता चला कि युवती कृति (बदला हुआ नाम) नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी और यूपी के इटावा की रहने वाली थी। जिस फ्लैट में उसकी लाश मिली थी वो उसके बॉयफ्रेंड डॉक्टर संजीव शर्मा का है। कृति के चेहरे पर चोट के निशान थे और कमरे का सारा सामान भी बिखरा हुआ था जिसे देखकर पुलिस को शक हुआ कि ये मामला आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का है। साथ ही ये भी पता चला कि कृति तीन दिन से अपने डॉक्टर बॉयफ्रेंड के साथ ही फ्लैट में रह रही थी। पुलिस को बॉयफ्रेंड संजीव शर्मा पर शुरुआत से ही शक था और जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूलते हुए पुलिस को बताया कि उसने ही गला दबाकर प्रेमिका कृति की हत्या की है।

यह भी पढ़ें- शाम ढलते ही औरत बन जाता है पति, लगाता है बिंदिया, लिपिस्टिक, पाउडर

अश्लील चैट देखे तो हुआ था विवाद
आरोपी संजीव शर्मा ने पुलिस को बताया कि गर्लफ्रेंड कृति तीन दिन से उसके ही साथ लिव इन में रह रही थी। घटना से कुछ देर पहले कृति ने उसके मोबाइल पर दूसरी लड़कियों के साथ हुई अश्लील चैटिंग देख ली थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जो इतना बढ़ा कि संजीव ने गला दबाकर कृति की हत्या कर दी और फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। आरोपी ने बताया कि वो एक गर्ल्स हॉस्टल में पार्टनर है और कृति वहीं पर रहकर नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रही थी। वहीं उसकी पहली बार कृति से मुलाकात हुई थी और फिर दोनों में अफेयर हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी संजीव शर्मा व्यापमं का भी आरोपी रहा है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- मां ने चेक किया बेटी का मोबाइल तो उड़े होश, ब्लैकमेल कर दो लड़के कर रहे थे रेप