27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगल मदर से पड़ोसी युवक बनाता रहा संबंध, थाने पहुंचा मामला

पड़ोसी ने प्यार के जाल में फंसाकर महिला से कई बार बनाए संबंध..शादी से मुकरा दी धमकी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 18 Jun 2022, 7:12 PM IST

gwalior_rape.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला पति से अलग अपने बच्चे के साथ अलग रहती है। उसका आरोप है कि शादी का वादा कर आरोपी युवक ने पहले तो उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर आए दिन शारीरिक संबंध बनाए। अब जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक शादी करने से मुकर गया और धमकी दी कि अगर उससे संबंध नहीं बनाए तो वो बेटे को जान से मार देगा। फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

प्यार के जाल में फंसाकर पड़ोसी ने लूटी आबरू
25 वर्षीय दीपा (बदला हुआ नाम) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि वो साल 2020 में पति से अलग होकर बच्चे के साथ आमखो इलाके में किराए के मकान में रहने के लिए आए थे। इसी दौरान उसकी मुलाकात विक्रम शर्मा के साथ हुई दोनों के बीच बातचीत शुरु हो गई और विक्रम उसके घर पर आने जाने लगा। इस तरह से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और एक दिन विक्रम ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद वो आए दिन घर आता और शादी का वादा कर संबंध बनाता था। लेकिन एक दिन जब उसने विक्रम से शादी करने के लिए कहा तो विक्रम ने साफ शब्दों में शादी करने से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें- डॉक्टर बॉयफ्रेंड के दूसरी लड़की से अश्लील चैट देखे तो गंवानी पड़ी जान, 3 दिन से रह रही थी प्रेमी के साथ


संबंध बनाने से मना किया तो दी धमकी
दीपा (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि जब विक्रम ने शादी करने से इंकार किया तो दीपा ने इसका विरोध किया और किसी भी तरह का संबंध रखने से मना कर दिया लेकिन विक्रम फिर भी नहीं माना और शारीरिक संबंध बनाता रहा। दीपा ने बताया कि 29 मई 2022 को जब विक्रम घर आया तो उसने विक्रम से कहा कि अगर शादी करोगे तो ही घर में आना वरना लौट जाओ। जिस पर विक्रम ने घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए और धमकी दी कि अगर पुलिस के पास गई या किसी को बताया तो जान से मार देगा। कुछ दिन तक दीपा विक्रम की धमकी के डर से चुप रही और अब हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आऱोपी की तलाश शुरु कर दी है। फिलहाल आरोपी विक्रम फरार है।

यह भी पढ़ें- शाम ढलते ही औरत बन जाता है पति, लगाता है बिंदिया, लिपिस्टिक, पाउडर