26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफसर की होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में कमरों से पकड़ाए युवक युवतियां

ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी- बोले कमरा चाहिए और लड़की भी...फिर पड़ी पुलिस की रेड..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 19 Jun 2022, 8:15 PM IST

indore_sex_racket.jpg

इंदौर. इंदौर में एक बार फिर देह व्यापार के अनैतिक कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। मामला तुलसी नगर का है जहां एक होटल में इस सेक्स रैकेट को चलाया जा रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से देह व्यापार के इस कारोबार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने होटल से कोलकाता के एक दंपति सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जब पुलिस ने छापा मारा तो होटल के कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में थे।

ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी
पुलिस को सूचना मिली थी कि तुलसीनगर की एक होटल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने दो पुलिसकर्मियों को ग्राहक बनाकर होटल में पहुंचाया। पुलिसकर्मियों ने होटल में पहुंचकर कमरा बुक करने के लिए कहा और साथ ही ये शर्त रखी कि कमरे में उन्हें लड़की भी दी जाए। पहले तो काउंटर पर मौजूद शुभम नाम के शख्स ने मना किया लेकिन फिर बाद में मान गया और ये भी कहा कि पैसे ज्यादा लगेंगे। जब ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी अपने कमरे की तरफ बढ़े तो उन्हें दूसरे कमरों में लड़के लड़कियां संदिग्ध हालत में नजर आए जिसके बाद उन्होंने अपने अधिकारियों को सूचना दी और पुलिस टीम ने होटल पर छापा मारा। होटल पर छापा पड़ते ही वहां हड़कंप मच गया और युवक-युवतियां भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, होटल से कोलकाता के एक दंपत्ति सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें- मां की लाश के पास बिलखता रहा 4 महीने का मासूम, पति अस्पताल में छोड़कर भागा, जानिए पूरा मामला


CISF अफसर का है होटल
जिस होटल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था वो भिलाई में पोस्टेड एक CISF अफसर का है। जिनसे संपर्क करने पर पता चला कि उन्होंने होटल को 80 हजार रुपए महीने पर मोबिन और शुभम नाम के युवकों को किराए पर दिया है। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से कॉन्डम, शराब जब्त की गई है। शुरुआती तफ्तीश में पता चला है कि जो चार युवतियां पकड़ी गई हैं उन्हें पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र से लाया गया था। हिरासत में लिए गए कोलकाता के दंपति होटल में रहकर ही इस रैकेट को संचालित करते थे।

यह भी पढ़ें- सुबह-सुबह सास का चेहरा देख ठनका बहू का पारा, बांधकर झाडू से पीटा, छूटकर पहुंची थाने