दमोह

‘बड़ी मां’ के अंदर नफरत भरी थी… बड़े दुलार से बुलाया और घोंट दिया ‘अनिरुद्ध’ का गला

MP News: महज 3 वर्ष का मासूम अनिरुद्ध सिंह लोधी अपनी 'बड़ी मां' राजकुमारी लोधी के बुलाने पर उसके साथ चल दिया। वह सोच रहा था बड़ी मां ने दुलार से बुलाया है, लेकिन उसने सुनसान जगह ले जाकर उसका गला घोंट दिया।

2 min read
May 10, 2026
mp news 'बड़ी मां' के अंदर नफरत भरी थी (source: patrika )

MP News: महज 3 वर्ष का मासूम अनिरुद्ध सिंह लोधी अपनी 'बड़ी मां' राजकुमारी लोधी के बुलाने पर उसके साथ चल दिया। वह सोच रहा था बड़ी मां ने दुलार से बुलाया है, लेकिन उसने सुनसान जगह ले जाकर उसका गला घोंट दिया। पलभर की छटपटाहट के बाद नन्हे से बच्चे की जान निकल गई। बड़ी मां के अंदर नफरत भरी हुई थी। इसलिए हत्या के बाद भी उसकी हैवानियत नहीं रुकी। उसने अपनी तसल्ली के लिए बच्चे के ऊपर पत्थर भी पटक दिया। बाद में मौका देखकर शव को फेंक दिया।

ये भी पढ़ें

बाबू हंसा तो कलेक्टर ने लगाई लताड़, बोले- पीड़ित परेशान हैं और तुम दांत निकाल रहे हो…

बड़ी मां यानी ताई राजकुमारी लोधी हिरासत में

झकझोरकर रख देने वाली हत्या की यह वारदात दमोह जिले के तेजगढ़ थानांतर्गत महुआखेड़ा गांव की है। यहां शुक्रवार सुबह तक परिवार आंगन में खेलते देख रहा था, उसी का शव शनिवार दोपहर गांव में खून से लथपथ मिला है। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बच्चे की बड़ी मां यानी ताई राजकुमारी लोधी को हिरासत में लिया है।

दो भाइयों की रंजिश छीन ले गई मासूम की जिंदगी

पुलिस जांच में सामने आया है कि परिवार में लंबे समय से जमीन को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। राजकुमारी ने जमीन को लेकर चल रही रंजिश का बदला लेने के लिए शुक्रवार सुबह आंगन में खेल रहे अनिरुद्ध को निशाना बनाया। मासूम को बहाने से ले जाकर हत्या कर दी।

बच्चा चोरी की अफवाह पर पुलिस ने की सर्चिंग

पूरे दिन अनिरुद्ध को तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं लगा। इस बीच गांव से बच्चा चोरी होने की अफवाह फैली। महज तीन साल के अनिरुद्ध के घर से गायब होने की सूचना से पुलिस की टीम पहुंची। एसडीआरएफ को बुलाया गया और मिलकर आसपास के क्षेत्र और जल स्रोतों पर उसकी तलाश की। शनिवार दोपहर जब मासूम का शव मिला तो पूरे गांव में सन्नाटा छा गया।

वह तो उसे बड़ी मां कहकर पुकारता था

घटना के बाद मासूम के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी हत्या की वारदात से स्तब्ध हैं। जिस महिला को बच्चा “बड़ी मां” कहकर पुकारता था, उसी ने उसकी नृशंस हत्या कर डाली। एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं रही।

ये भी पढ़ें

DEO ऑफिस में 80 हजार की रिश्वत लेते धराए 3 बाबू, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Published on:
10 May 2026 03:25 pm
Also Read
View All