MP News: दमोह नगरपालिका से BJP पार्षद विक्रांत गुप्ता ने इस्तीफा देकर संगठन में बवाल मचा दिया। पार्षद के इस्तीफे के बाद संगठन में हड़कंप मचा हुआ है। जिला अध्यक्ष के समझाने पर भी नहीं मान रहे पार्षद।
BJP Parshad Cross Voting: दमोह नगरपालिका (damoh nagar palika) के मागंज वार्ड 2 से भाजपा पार्षद विक्रांत गुप्ता ने पार्षद पद से इस्तीफा पत्र कलेक्टर को सौंप दिया है। इसमें उन्होंने निजी अधिकार और विभिन्न कारणों से यह कदम उठाना बताया है।
साथ ही प्रेस मीट कर संगठन व स्थानीय विधायक के पुत्र व कुछ भाजपा पार्षदों को भी इसका कारण बताया है। कलेक्टर ने इस्तीफा पत्र को ले लिया है, लेकिन फिलहाल यह स्वीकार नहीं किया गया है। इस बीच पार्टी जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने भी गुप्ता से बात कर मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने हैं। (mp news)
प्रेस से चर्चा करते हुए विक्रांत गुप्ता ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता विधायक जयंत मलैया के पुत्र सिद्धार्थ मलैया ने नगरीय निकाय चुनाव के समय पार्टी विरोधी काम किया और खुद का संगठन बनाकर भाजपा संगठन को तोडने का काम किया। वह पार्टी से नगरपालिका अध्यक्ष पद के दावेदार थे, लेकिन इस दौरान भी भाजपा के 6 पार्षदों ने कांग्रेस के पक्ष में वोट किया।
इतने सब के बाद भी पार्टी ने ऐसे लोगों को वापस ले लिया है। कुछ तो संगठन में महत्वपूर्ण पद भी दे दिए हैं। जबकि उनके द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के संबंध में लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, स्थानीय संगठन को पत्र व्यवहार करते हुए कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में अब वही लोग भाजपा में पुनः सक्रिय हो गए है।
गुप्ता ने कहा कि यह कड़वापन उनके अंदर बीते ढाई वर्ष से है। जनता की वोट से पार्षद बना था, इसीलिए इतना समय लगा है। अब आगे पार्षद नहीं रहते हुए जनसेवा करूंगा। गुप्ता ने कहा कि में संघ और भाजपा का कार्यकर्ता हूं, जो रहूंगा, यह पार्टी से इस्तीफा नहीं है।
वहीं इस मामले में दमोह विधायक जयंत मलैया ने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि मैं अभी भोपाल में हूं। मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।