दमोह

जेल में रहकर हत्या के आरोपी ने जीता था पंचायत चुनाव, अब पैरोल पर बाहर आकर जनपद अध्यक्ष ने ली बैठक

हटा जनपद पंचायत के अध्यक्ष इंद्रपाल पटेल बुधवार को पैरोल पर उप जेल से बाहर निकलने के बाद जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जनपद सदस्यों के साथ साथ अधिकारियों के साथ स्थाई समिति की बैठक की।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2022, 4:46 PM IST
News
जेल में रहकर हत्या के आरोपी ने जीता था पंचायत चुनाव, अब पैरोल पर बाहर आकर ली जनपद अध्यक्ष ने बैठक

दमोह. मध्य प्रदेश के दमोह जिले के अंतर्गत आने वाली हटा जनपद पंचायत के अध्यक्ष इंद्रपाल पटेल बुधवार को पैरोल पर उप जेल से बाहर निकलने के बाद जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जनपद सदस्यों के साथ साथ अधिकारियों के साथ स्थाई समिति की बैठक की। इस मीटिंग में उपाध्यक्ष को छोड़कर सभी 16 सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी जनपद कार्यालय में देखने को मिली।

आपको बता दें कि, जनपद पंचायत अध्यक्ष इंद्रपाल पटेल देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी हैं। वो उपजेल हटा में विचाराधीन कैदी के रूप में कैद हैं। आज 11 से 2 बजे तक 3 घंटे के लिए उन्हें पैरोल पर जेल से बाहर निकलने के अनुमति दी गई थी। ऐसे में वो जनपद पंचायत की बैठक में शामिल हुए।


देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड के मामले में जेल में बंद हैं इंद्रपाल पटेल

गौरतलब है कि इंद्रपाल पटेल बीते तीन साल से देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड के मामले में जेल में बंद हैं। जेल में रहते ही इंद्रपाल पटेल ने जनपद पंचायत गैसाबाद से जनपद सदस्य का चुनाव लड़ा था। हैरानी की बात तो ये है कि, जेल में रहते हुए भी उन्होंने जीत हासिल की। यही नहीं, बाद में जनपद पंचायत हटा के अध्यक्ष भी चुने गए। अध्यक्ष पद के चुनाव में उन्हें 16 में से 11 वोट प्राप्त हुए थे।

तीन बहनों के इकलौते मासूम भाई को कार ने रौंदा, देखें वीडियो

Published on: